गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, पापा बोले नौकरी लगेगी तब होगी, बीटेक पासआउट बन गया फर्जी TTE
आदर्श जायसवाल बीटेक ग्रेजुएट है, लेकिन बेरोजगार है. आरोप है कि वो TTE बनकर फ़र्ज़ी टिकट बेचता था और यात्रियों से ठगी करता था.

वाराणसी में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक फर्ज़ी TTE को गिरफ़्तार किया है. आरोपी बीटेक ग्रेजुएट है, लेकिन बेरोजगार है. आरोप है कि वो फर्जी TTE बनकर फर्जी टिकट बेचता था और यात्रियों से ठगी करता था. उसके पास से एक फर्जी ईस्ट सेंट्रल रेलवे पहचान पत्र (ID) और TTE के कपड़े भी बरामद किए गए हैं.
आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला के रहने वाले आदर्श जायसवाल के रूप में हुई है. GRP और रेलवे पुलिस बल (RPF) ने धोखाधड़ी की कई शिकायतों के आधार पर उसे गिरफ़्तार किया है. जांच के दौरान आदर्श जायसवाल ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ़्रेंड से शादी करने के लिए ‘ट्रैवलिंग टिकट चेकर’ (TTE) बनने का फ़ैसला किया.
NDTV की ख़बर के मुताबिक़, वाराणसी GRP इंस्पेक्टर राजौल नागर ने कहा,
राजौल नागर ने बताया कि आदर्श जायसवाल ने मार्च में अपने गांव के एक साइबर कैफे में फ़र्ज़ी पहचान पत्र (ID Card) बनवाया था. उसने फ़र्ज़ी रेल टिकट भी बनवाए और यात्रियों को बेचे.
ये भी पढ़ें- सीट को लेकर विवाद हुआ, चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर मार डाला
इंस्पेक्टर राजौल नागर ने बताया कि आदर्श जायसवाल ने एक बार जनता एक्सप्रेस के लिए नकली टिकट (बी-3) बेचा. ये ट्रेन वाराणसी से उत्तराखंड के लक्सर तक चलती है. पुलिस के मुताबिक़, ज्योति किरण और गुनगुन नाम की महिलाओं को उसने टिकट बेचे थे. लेकिन जब वो महिलाएं अगले दिन स्टेशन पहुंचीं, तब उन्हें कोच बी-3 मिला ही नहीं. इसके बाद ज्योति के भाई ने रेलवे कर्मचारियों से मामले की शिकायत की.
इसी तरह, एक बार आरोपी आदर्श जायसवाल ने दिनेश यादव नाम के एक व्यक्ति के लिए ई-टिकट बुक किया था. हालांकि, यात्री को ट्रेन की स्थिति में कुछ गड़बड़ी दिखी और उसे शक हुआ. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर भी बहस हुई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
वीडियो: तेलंगाना में महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी कार, ट्रेन रोकनी पड़ी

.webp?width=60)

