The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Moradabad: Student of Class Third Beaten By Principal lost vision of her left eye, Probe Begins

छात्रा के आंखों की रोशन गई, प्रिसिंपल पर पीटने का आरोप, मां ने DM से लगाई मदद की गुहार

छात्रा मुरादाबाद के भोगपुर मिठौनी प्राथमिक स्कूल की तीसरी क्लास में पढ़ती है. छात्रा की मां का कहना है कि क़रीब एक महीने पहले स्कूल की प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर उनकी बेटी को कथित तौर पर ‘पीटा’ था. इस वजह से उनकी बेटी की बाईं आंख की रोशनी चली गई. बेटी का इलाज मुरादाबाद में चल रहा था. लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया है.

Advertisement
pic
pic
रिदम कुमार
| जगत गौतम
27 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 02:16 PM IST)
Moradabad School
सांकेतिक फोटो. (AI Image)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के स्कूल में प्रिंसिपल की पिटाई से एक छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की आंख की रोशनी चली गई. बच्ची की मां ने जिलाधिकारी को एप्लिकेशन लिखकर न्याय की मांग की है. 

छात्रा की मां ज्योति कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी मुरादाबाद के भोगपुर मिठौनी प्राथमिक स्कूल की थर्ड क्लास में पढ़ती है. क़रीब एक महीने पहले स्कूल की प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर उनकी बेटी को कथित तौर पर ‘पीटा’ था. आरोप है कि इस वजह से उनकी बेटी की बाईं आंख की रोशनी चली गई. बेटी का इलाज मुरादाबाद में चल रहा था. लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया है. लेकिन वहां इलाज के लिए वेटिंग लिस्ट लंबी है.  

परेशान छात्रा की मां ने डीएम अनुज सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. छात्रा की मां की मांग है कि प्रिंसिपल के खिलाफ सख्ती एक्शन लिया जाए. महिला ने डीएम से एम्स में इलाज कराए जाने को लेकर भी मदद मांगी है.

उधर, इस मामले पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (DEO) विमलेश कुमार का बयान भी सामने आया है. DEO ने कहा कि उन्हें एक एप्लिकेशन मिली है. एप्लिकेशन में महिला की ओर से उसकी बेटी की पिटाई की वजह से आंख की रोशनी चले जाने की बात कही गई है. पिटाई का आरोप स्कूल की प्रिंसिपल पर है. पूरे मामले की जांच ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को सौंपी गई है. जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा. 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर पी. के. पांडे के हवाले से बताया कि बच्ची ऑप्टिक अट्रोफी (Optic Atrophy) से पीड़ित है. ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें आंख में मौजूद ऑप्टिक नर्व ख़राब हो जाती है. इसी वजह से आंख की रोशनी चली जाती है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के हरदोई से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर तीसरी क्लास के बच्चे को पीटने का आरोप था. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टीचर ने 10 वर्षीय छात्र से क्लास में पढ़ाते समय एक सवाल पूछा था. सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने पहले तो बच्चे को पीटा और फिर उसे ‘मुर्गा’ बना दिया. फिर उसके ऊपर बैठ गया. इस वजह से बच्चा बैलेंस खोकर गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया. पुलिस द्वारा आरोपी टीचर को अरेस्ट किया जा चुका है.

वीडियो: खिलाड़ी को बीच मैच में आया हार्ट अटैक, मुंह के बल मैट पर गिरने के बाद मौत हो गई

Advertisement

Advertisement

()