The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Moradabad Burqa Women Molestation Accused Arrested In Encounter

बुर्के वाली महिलाओं का करता था यौन उत्पीड़न, यूपी पुलिस की गोली लगी तो बोला- 'अब कभी नहीं करूंगा'

Moradabad Molestation Case: महिला के साथ अश्लीलता करने वाला आरोपी प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था. इस घिनौने काम को अंजाम देते हुए उसके एक से ज्यादा वीडियो वायरल हुए थे. अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है.

Advertisement
Moradabad Burqa Women Molestation Accused Arrested In Encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (फोटो- आजतक)
pic
रिदम कुमार
6 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 6 अगस्त 2025, 10:34 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुर्का पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले शर्मनाक हरकतों के आरोपी आदिल सैफी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आदिल पर आरोप है कि वह बुर्का पहनने वाली महिलाओं के पास जाकर उनके शरीर को गलत तरीके से छूता था, फिर मौके से भाग जाता था. इस घिनौने कृत्य के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें उसे साफ़ तौर पर देखा जा सकता है.

कैसे हुआ मामला उजागर?

मामला 3 अगस्त का है. एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि वह सामान लेकर अपने घर लौट रही थी और बुर्का पहना हुआ था. तभी पीछे से एक युवक आया, उसके साथ अश्लील हरकत की और फिर भाग निकला.

घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. उसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.

Image embed

कैसे हुई गिरफ्तारी?

SP सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, 4 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने आदिल को रोकने का प्रयास किया. लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लगी और फिर उसे पकड़ लिया गया.

यह भी पढ़ेंः साइबर ठगों ने लोगों से 1000 करोड़ रुपये लूटे, रिकवर हुए सिर्फ 1.90 करोड़!

अस्पताल से वीडियो वायरल

गिरफ्तारी के बाद आदिल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है और रो-रोकर माफी मांग रहा है. वीडियो में वह कान पकड़कर कहता है:

Image embed
Image embed

और क्या बरामद हुआ?

पुलिस के अनुसार, आदिल सैफी के पास से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
इससे साफ होता है कि वह सिर्फ यौन उत्पीड़न में ही नहीं, बल्कि अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराध में भी लिप्त था.

वीडियो: मुरादाबाद में यूट्यूबर आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()