The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Monsoon in Kerala today IMD Rain in delhi uttar pradesh bihar haryana

केरल में मानसून ने दी दस्तक! दिल्ली-NCR में भी बारिश लेकर आई राहत, IMD का अपडेट जान लीजिए

Delhi समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. Kerala में मानसून की एंट्री के साथ ही अब इन राज्यों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने बताया कि कब होगी बारिश?

Advertisement
pic
4 जून 2026 (पब्लिश्ड: 03:47 PM IST)
Monsoon in Kerala, Monsoon in india, IMD Rain in delhi, uttar pradesh, bihar, haryana
केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार केरल में आज यानी 4 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है (Monsoon in Kerala). राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई है. उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही अब इन राज्यों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर में दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई झमाझम बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार, 4 जून की सुबह तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि केरल और तमिलनाडु के अलावा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं. 

Monsoon in Kerala
(फोटो: विंडी)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जून को केरल में बड़े पैमाने पर बारिश होने की उम्मीद है. IMD ने कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहने की संभावना है. पश्चिमी तट के साथ-साथ तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

Monsoon in Kerala
(फोटो: अनस्प्लैश)

शुक्रवार, 5 जून तक मध्य और उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बिजली और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में तूफान का अलर्ट, तपती गर्मी से कब मिलेगी राहत?

दिल्ली-यूपी में कब आयेगा मानसून?

दिल्ली में आमतौर पर मानसून की पहली बारिश लगभग 27 जून को होती है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में आमतौर पर जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते तक बारिश हो जाती है. अगर हालात ठीक रहे तो जुलाई की शुरुआत तक उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

Monsoon in Kerala
(फोटो: PTI)

हालांकि, अभी के लिए मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक एवं छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

वीडियो: खर्चा-पानी: होर्मुज का तनाव, लेट मानसून आपकी थाली महंगी करने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement

()