The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • mirzapur handpump in the middle of road video uttar pradesh pwd negligence

मिर्जापुर में PWD की गजब इंजीनियरिंग, सड़क के बीच में लगा हैंडपंप, लोग भर रहे पानी

Handpump in between Road: स्थानीय लोगों ने बताया कि PWD ने काम में कोताही बरती है. चैत्र नवरात्र आज यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इसलिए मंदिर जाने वाली सड़क पर ये काम जल्दबाज़ी में पूरा किया गया.

Advertisement
mirzapur handpump video viral pwd up
वीडियो वायरल होने पर मंदिर रोड के बीचो बीच स्थित हैंडपंप को हटवाया गया. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)
pic
सुरेश कुमार सिंह
font-size
Small
Medium
Large
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 12:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की एक सड़क का वीडियो वायरल है. ये सड़क मां विंध्यवासिनी मंदिर की तरफ जाती है. वीडियो में सड़क के बीच में एक हैंडपंप लगा हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क का चौड़ीकरण किया गया. ये काम PWD (लोक निर्माण विभाग) को सौंपा गया था. वीडियो वायरल होने पर PWD अधिकारी अपनी गलती को सुधारते हुए भी दिखे. 

ये घटना विंध्याचल इलाके में दूधनाथ तिराहे से मंदिर को जाने वाली सड़क की है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था. पहले ये हैंडपंप सड़क किनारे ही था. काम पूरा करने की जल्दबाजी में हैंडपंप को हटाया नहीं गया. और उसके बगल में सड़क बढ़ा दी गई.

Embed

रिपोर्ट के मुताबिक़, स्थानीय लोगों ने बताया कि PWD ने काम में कोताही बरती है. चैत्र नवरात्र आज यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इसलिए ये काम जल्दबाज़ी में पूरा किया गया. लोगों का कहना है कि इससे सड़क हादसे बढ़ सकते हैं. साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: हैंडपंप चला रहा था क्लास-2 का स्टूडेंट, अचानक बेहोश होकर गिरा और मौत हो गई

फजीहत होने के बाद PWD के एक अधिकारी गलती सुधारने के लिए हैंडपंप हटवाने पहुंचे. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब ट्रोल किया. लेकिन उन्होंने माफी मांगने के बजाय PWD की ओर से सफाई पेश की. बोले,

‘न तो ये लापरवाही है और न ही ये बीच रोड पर है. हमने इसके आसपास बैरिकेड भी लगाए थे. लोगों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है. मिस्त्री को बुलवाकर हैंडपंप खोला जा रहा है. 10 मिनट में इसको यहां से हटा दिया जाएगा.’

चैत्र नवरात्र के शुरू होने के साथ एक तरफ जहां प्रशासन मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर रहा है. वहीं दूसरी ओर PWD की ये लापरवाही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. 

वीडियो: गदर का हैंडपंप सीन कैसे बना? फिल्म की कहानी सुन गोविंद, सनी देओल क्यों घबराए? अनिल शर्मा ने सब बताया

Advertisement

Advertisement

()