"जंगल में हूं, यहां तो...", लापता होने से पहले राजा और सोनम की परिवार से आखिरी बातचीत सामने आई
Indore के राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी. ये दोनों हनीमून के लिए 20 मई को Meghalaya गए थे. 23 मई से दोनों का कोई पता नहीं चला. 2 जून को मेघालय की गहरी खाई में राजा की लाश मिली.

मध्य प्रदेश के इंदौर का नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए थे. लेकिन 23 मई से दोनों लापता हो गए. 11 दिन बाद राजा रघुवंशी का शव मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके में एक गहरी खाई में मिला. पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या की गई है. उनकी पहचान उनके दाहिने हाथ पर बने 'राजा' नाम के टैटू से हुई. लेकिन अभी तक उनकी पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल पाया है.
इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे से पहले की दो ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं. इनमें राजा अपनी मां के साथ बात करते हैं, तो सोनम भी सास को मेघालय का हाल बताती हैं. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ये बातचीत किस दिन की गई.
राजा की अपनी मां से आखिरी बातचीत
सोनम की अपनी सास से बातचीत
राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी. दोनों हनीमून के लिए 20 मई को मेघालय गए थे और 22 मई को नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे में रुके थे. अगले दिन 23 मई को चेकआउट करने के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला. 24 मई को तलाशी अभियान शुरू हुआ जिसमें स्थानीय लोग भी जुड़े.
तेज बारिश और घने जंगलों की वजह से खोज करने में कई दिनों तक मुश्किल आई. 3 जून को राजा का शव बरामद हुआ. पास में एक मछेती (धारदार हथियार), एक महिला की सफेद शर्ट, दवा की स्ट्रिप, मोबाइल स्क्रीन के टुकड़े और एक स्मार्टवॉच भी मिली. पुलिस को शक है कि इन्हीं में से किसी चीज से हत्या की गई होगी. अब नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम भी खोज में जुट गई है, लेकिन सोनम का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.
वीडियो: पीडब्ल्यूडी के ट्वीट में हाथ से मैला ढोने की तस्वीरें दिखाई, विरोध होने पर डिलीट कर दिया

.webp?width=60)


