The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • meerut doctor booked for leaving cotton bundle in woman stomach

सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया रूई का बंडल, डॉक्टर पर FIR दर्ज

महिला के ऑपरेशन के दौरान पेट में रुई का बंडल छोड़ने के आरोप में डॉक्टर पर FIR दर्ज की गई है. आरोपी डॉक्टर का कहना है कि यह सब पैसे ऐंठने के लिए किया जा रहा है.

Advertisement
meerut doctor booked for leaving cotton bundle in woman stomach
महिला के ऑपरेशन के दौरान पेट में रुई का बंडल छोड़ने के आरोप में डॉक्टर पर FIR दर्ज की गई है. (सांकेतिक तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
29 मार्च 2025 (Updated: 29 मार्च 2025, 09:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मेरठ में डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में रुई का बंडल छोड़ दिया. आरोपी डॉक्टर पर FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि 5 साल पहले महिला की डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन हुआ था. इस दौरान डॉक्टर ने पेट में ही रुई का बंडल छोड़ दिया. मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का नाम रजनी शर्मा है. उनकी शिकायत पर सहायक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्राची अग्रवाल ने मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद शुक्रवार, 28 मार्च को मेरठ के टीपी नगर थाने में FIR दर्ज की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी 30 जून 2018 को सिरोही नर्सिंग होम में डिलीवरी हुई थी. उस दौरान डॉ. शिखा जैन ने उसकी सर्जरी की थी. लेकिन डिलीवरी होने के बाद भी पीड़िता के पेट में लगातार दर्द बना हुआ था. ऐसे में कई डॉक्टरों के पास जाने पर अल्सर की बात कहकर दवा दी गई. इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती चली गई. ऐसे में महिला ने दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराया. इस दौरान पेट में रुई होने की बात पुष्टि हुई. 

रिपोर्ट के मुताबिक SHO सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रजनी शर्मा ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि डॉ. शिखा जैन की लापरवाही के कारण पेट में रुई का बंडल रह गया था. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का रुख किया. मामले में सहायक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्राची अग्रवाल ने FIR के आदेश दिए. इस बीच डॉ. शिखा जैन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. यह केवल डॉक्टर से पैसे ऐंठने का एक तरीका है. वहीं मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि रजनी शर्मा की शिकायत की उनको जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

वीडियो: पास में मर्डर हुआ, अहमदाबाद पुलिस खाट पर सोती रह गई

Advertisement

Advertisement

()