The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mathura Junction GRP sub inspector beaten tea vendor at platform video viral

'मुंह में मू* दूंगा', चाय में देरी हुई तो घिनौनेपन पर उतरा GRP दरोगा, मारे थप्पड़, गंदी गालियां दीं

गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) में तैनात सब-इंस्पेक्टर ने सिर्फ इस बात पर वेंडर के थप्पड़ जड़ दिए, क्योंकि उसने चाय बनाने में देरी कर दी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| मदन गोपाल शर्मा
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:09 AM IST)
Mathura Junction GRP sub inspector beaten tea vendor at platform video viral
घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. (फोटो: X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वेंडर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने सिर्फ इस बात पर वेंडर के थप्पड़ जड़ दिए, क्योंकि उसने चाय बनाने में देरी कर दी थी. इसके बाद दरोगा ने वेंडर को गंदी-गंदी गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

क्या है मामला?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर ‘कृष्ण फूड’ के नाम से एक स्टॉल है. यह स्टॉल रेलवे की मंजूरी से लगाया गया है. इंदर इस स्टॉल पर काम करते हैं. घटना के वक्त इंदर स्टॉल की सफाई कर रहे थे. जीआरपी के दारोगा विवेक कुमार ने उन्हें दूध दिया और चाय बनाने के लिए कहा. वेंडर ने कहा कि वह अभी सफाई कर रहा है, इसलिए चाय थोड़ी देर पर बना पाएगा. 

आरोप है कि इतना सुनकर दरोगा साहब को गुस्सा आ गया और उन्होंने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. वीडियो के मुताबिक, उन्होंने इंदर के कई थप्पड़ जड़े. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी दरोगा कह रहा है, "तेरे मुंह में मू* दूंगा… %&*#@. गंदगी क्यों फैला रहा है. सुबह क्यों नहीं की सफाई. अब क्यों कर रहा है... बाहर निकल."

ये भी पढ़ें: रेलवे को पांच सालों में खराब खाने की 19 हजार से ज्यादा शिकायतें मिलीं, कार्रवाई कितनों पर हुई?

GRP ने लिया एक्शन

इस मामले पर SP (जीआरपी) आगरा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने ‘X’ पर लिखा,

“वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शुरुआती जांच सीओ जीआरपी आगरा से कराई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार को अभद्रता और अनुशासनहीनता के लिए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और पूरी घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.”

Mathura Junction
इस मामले पर SP (जीआरपी) आगरा की भी प्रतिक्रिया आई है. (फोटो: X)

हालांकि, इस मामले में वेंडर ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है. मामले की जांच जारी है.

वीडियो: यूपी के मेरठ में महिला दरोगा पर कार में बैठे एक कपल को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल हो गया

Advertisement

Advertisement

()