The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mathura Family Suicide five persons died police got note uttar pradesh murder

मथुरा में एक ही परिवार में 5 मौतें, सबको सुसाइड कहने में एक दिक्कत है

Mathura Family Suicide: पुलिस ने बताया कि घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ और दीवार पर भी जाने देने के बारे में लिखा है. इसके अलावा मौके से एक वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसमें सुसाइड पर बात कही गई है.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| मदन गोपाल शर्मा
10 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:14 PM IST)
Mathura, Mathura news, Mathura SSP, Mathura police, Mathura family suicide, family suicide, murder news, uttar pradesh, uttar pradesh news, Khapparpur, Khapparpur mathura, Khapparpur village deaths
घटनास्थल पर मौजूद मथुरा SSP श्लोक कुमार (बीच में). (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Mathura Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की है. यहां मनीष अपनी पत्नी सीमा और तीन बच्चों पंकज, प्रियांशी और हनी के साथ रहते थे. मंगलवार 10 फरवरी को इन पांचों के शव घर में मिले. पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.

मृतक के भाई ने बताया कि जब सुबह घर से कोई नहीं निकला तो वो घर के अंदर दाखिल हुए. उन्होंने पांचों के शव देखे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर घर को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके.

इंडिया टुडे से जुड़े मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ और दीवार पर भी जाने देने के बारे में लिखा है. इसके अलावा मौके से एक वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसमें सुसाइड पर बात कही गई है. पुलिस इनकी बारीकी से जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी (DM) चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे. आगरा मंडल के कमिश्नर नागेंद्र प्रताप और आगरा रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DIG) शैलेश कुमार पांडेय ने भी आकर मुआयना किया.

SSP श्लोक कुमार ने बताया कि थाना महावन क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं. उन्होंने आगे बताया,

“थाना महावन के खप्परपुर गांव में एक परिवार के पांच लोगों की डेड बॉडी मिली. सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पाया गया कि ये मनीष नाम के व्यक्ति हैं और खेती करते हैं. इनका जो घर है, उसके एक कमरे में, जिनमें ये पांचों रहते थे, उसी में इन पांचों की डेड बॉडी मिली है.”

उन्होंने आगे बताया,

“पड़ोस में मृतक के भाई रहते हैं. जब बच्चे सुबह नहीं उठे तो उनके द्वारा आकर चेक किया गया. फिर मेन गेट को फांदकर घर के अंदर घुसे और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सभी मृत पाए गए. दीवार पर और कागज पर सुसाइड नोट मिला और मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें उन्होंने सुसाइड की बात कही है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. सबूत इकट्ठे किए गए हैं और आगे भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.”

DM चंद्र प्रकाश सिंह ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है. डीएम ने बताया कि सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं.

हालांकि, इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. हो सकता है कि पति-पत्नी ने अपनी मर्जी से आत्महत्या की हो, लेकिन तीनों मासूम बच्चों का अपनी मर्जी से जान देना शक के घेरे में है. सवाल यह उठता है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पति-पत्नी या उनमें से किसी एक ने पहले अपने बच्चों की हत्या की, फिर अपनी जान दी. आखिर तीन छोटे बच्चे एकसाथ आत्महत्या करने के बारे में कैसे सोच सकते हैं? पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी.

वीडियो: मध्य प्रदेश में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भ्रष्टाचार को ठहराया जिम्मेदार

Advertisement

Advertisement

()