मध्य प्रदेश में युवक ने गाय का रेप किया, इलाके में हिंसा भड़की, आरोपी गिरफ्तार
MP News: घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. गुस्साई भीड़ ने इलाके में हिंसा भी की.

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक ने गाय का रेप कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया. लोगों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हिंदू संगठनों का विरोधइंडिया टुडे से जुड़े राजेश भाटिया की रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार, 1 फरवरी को बैतूल जिले के दमजीपुरा इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम अब्बू खान बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. गुस्साई भीड़ ने इलाके में हिंसा भी की.
जानकारी के मुताबिक लोगों ने कम से कम 7 दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. इनमें पंचर की दुकान, इलेक्ट्रिकल की दुकान, सैलून, मोबाइल हार्डवेयर स्टोर, ऑटो पार्ट्स की दुकान शामिल थीं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि आरोपी की दुकान भी जलाई गई. इसके अलावा 4 कारें, 4 मोटरसाइकिलें और एक घर को भी नुकसान पहुंचाया गया.
आरोपी के खिलाफ FIRफायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई. पुलिस ने बताया कि घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन संपत्ति का लाखों रुपये का नुकसान हुआ. हिंसा के बाद इलाके में तनाव बहुत बढ़ गया. कुछ परिवार डर के मारे गांव छोड़कर रिश्तेदारों के पास चले गए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीरेंद्र जैन ने कहा,
“रविवार सुबह 9 बजे कुछ हिंदू संगठन के नेताओं ने दमजीपुरा पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज की. उन्होंने बताया कि दमजीपुरा के अबू खान नाम के व्यक्ति ने एक गाय के साथ बलात्कार किया और एक लड़के ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी अबू खान को हिरासत में ले लिया. इसके बाद बाहर से आए कुछ लोगों ने दमजीपुरा में दुकानों में आग लगा दी. आरोपी अबू खान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. जांच अभी जारी है.”
आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शांति की अपील की. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. पुलिस हिंसा करने वालों की तलाश कर रही है. शिकायतों और सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मामले को लेकर स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ने भी पुलिस को ज्ञापन सौंपा और लोगों से शांति बनाए रखने की बात कही. पुलिस ने अफवाहें फैलाने वालों से सावधान रहने को कहा है.
इलाके में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बना हुआ है. पुलिस गाय के साथ रेप और इलाके में हिंसा की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

.webp?width=60)

