The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Man Opens Emergency Exit Onboard IndiGo Flight Before Takeoff

इंडिगो का विमान टेक ऑफ करने ही वाला था, ऐन मौके पर पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोल दिया

28 जनवरी की सुबह जोधपुर से इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु जा रही थी. सभी यात्री भी फ्लाइट में चढ़ गए थे. उड़ान सुबह 10:10 बजे के लिए शेड्यूल थी. लेकिन ऐन वक्त पर एक पैसेंजर ने आपातकालीन निकास का गेट खोल दिया.

Advertisement
Man Opens Emergency Exit in IndiGo Flight
इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
रितिका
28 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 10:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट उड़ने के महज चंद मिनट पहले एक यात्री ने विमान के इमरजेंसी गेट खोल दिया. इससे विमान समेत पूरे एयरपोर्ट में हंगामा मच गया. ये फ्लाइट राजस्थान के जोधपुर से बेंगलुरु जा रही थी. विमान टेक ऑफ के लिए बिल्कुल तैयार था. तभी पैसेंजर ने आपातकालीन दरवाजा (Man Opens IndiGo Emergency Exit) खोल दिया. हालांकि उसने बताया कि ऐसा गलती से हुआ है. लेकिन इस घटना के बाद उसे फ्लाइट से उतार कर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) को सौंप दिया गया.

यात्री ने खोला इमरजेंसी द्वार, फ्लाइट हुई लेट

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जनवरी की सुबह जोधपुर से इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु जा रही थी. सभी यात्री भी फ्लाइट में चढ़ गए थे. उड़ान सुबह 10:10 बजे के लिए शेड्यूल थी. लेकिन ऐन वक्त पर एक पैसेंजर ने आपातकालीन निकास का गेट खोल दिया. इसके बाद पायलटों और कैबिन क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल शुरू किया. इमरजेंसी एग्जिट खुलने के बाद पायलट को सीधा मैसेज भेजा गया. इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री सिराज को विमान से उतार दिया. उसे गिरफ्तार कर CISF को सौंप दिया गया.

पैसेंजर का नाम सिराज किदवई है. वो एक्सिस बैंक में काम करता है. उसका दावा है कि उसने गलती से फ्लैप खोल दिया था. NDTV ने इंडिगो के हवाले से बताया,

Embed

जोधपुर के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में CISF ने यात्री से पूछताछ की. बताया गया कि इस घटना के कारण उड़ान भरने में 20 मिनट की देरी हुई.

वीडियो: रनवे के पास बिठाकर खाना खिलाया था, इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट पर भारी जुर्माना लग गया

Advertisement

Advertisement

()