खरगे का दावा, पीएम के पास था आतंकी हमले का इनपुट, इसलिए कश्मीर दौरा रद्द किया
Congress President मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के चलते प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपना कश्मीर दौरा रद्द किया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 6 मई को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जम्मू कश्मीर में हमला होने की खुफिया रिपोर्ट थी. जिसके चलते उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था. खरगे ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,
खरगे ने आगे कहा,
इंडिया टुडे टीवी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 24 अप्रैल को बंद कमरे में हुई ऑल पार्टी मीटिंग में केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक की बात स्वीकार की थी.विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब में कथित तौर पर सरकार ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास स्थित बैसरन इलाके को खोलने से पहले सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं दी थी. यह इलाका आम तौर पर जून में होने वाले अमरनाथ यात्रा तक बंद रहता है.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से कुछ दिन पहले खुफिया एजेंसियों ने पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई थी. इसमें खासतौर पर श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित जबरवान रेंज की तलहटी में स्थित होटलों में रूकने वाले पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी.
वीडियो: संसद में आज: मल्लिकार्जुन खरगे को क्यों आया गुस्सा? राहुल गांधी और अमित शाह आमने-सामने

.webp?width=60)

