The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Malibu Mansion Survives Los Angeles Wildfire, Stands as Last House Unscathed

LA की आग में सब हुआ खाक, लेकिन इस घर का कुछ ना बिगड़ा, किस चीज से बना है?

Los Angeles Wildfire: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फैली आग में एक घर पूरी तरह से सुरक्षित बच गया. इस घर के आसपास बने घर पूरी तरह से जल गए हैं. लेकिन इस घर को कोई नुकसान नहीं हुआ.

Advertisement
Malibu Mansion Survives Los Angeles Wildfire, Stands as Last House Unscathed
लॉस एंजेलिस में फैली आग में एक घर पूरी तरह से सुरक्षित बच गया. (तस्वीर-AFP)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
14 जनवरी 2025 (Updated: 14 जनवरी 2025, 10:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में फैली आग ने अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को राख कर दिया. इस भीषण आग ने अपनी चपेट में कई इमारतों और हजारों एकड़ जमीन को जला दिया. लेकिन इन सबके बीच एक तीन मंजिला घर पूरी तरह से सुरक्षित बच गया. इस घर के आसपास बने घर पूरी तरह से जल गए हैं. लेकिन इस घर को बिल्कुल भी नुकसान नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर यह घर चर्चा का विषय बना हुआ है. घर एकदम सही सलामत है जिसे देख लोग दंग हैं.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह घर मालिबू में स्थित है. इस घर की कीमत 9 मिलियन डॉलर बताई जा रही है. भारतीय रुपये में बात करें तो करीब 78 करोड़ रुपये. घर के मालिक रिटायर्ड वेस्ट मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव डेविड स्टीनर हैं, जिनकी उम्र 64 साल है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनका घर सुरक्षित बच गया है तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ. स्टीनर ने आगे कहा कि वह यह देखकर हैरान रह गए कि उनका घर सुरक्षित खड़ा है.

एक स्थानीय ठेकेदार ने उन्हें यह वीडियो भेजा. वीडियो में उन्हें घर के आसपास आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था. वीडियो देखकर उन्हें लगा कि उनका घर पूरी तरह जलकर खाक हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड ने आगे बताया कि उन्होंने घर को बनाने में मजबूती का खूब ख्याल रखा है. घर में स्टुको और स्टोन का इस्तेमाल किया गया है. ये चीजें आग में जल्दी नहीं जलती हैं. इसके अलावा उनके घर की छत भी फायरप्रूफ थी. यही कारण है कि डेविड के घर को आग से कोई नुकसान नहीं हुआ.

लॉस एंजेलिस के इन तटीय इलाकों में घर बनाने के लिए लकड़ी का उपयोग किया जाता है. नेशनल एसोसिएशन ऑफ होम के मुताबिक लकड़ी से घर बनाना सस्ता और आसान है. इसका एक खास कारण यह भी है कि भूकंप के खतरों को देखते हुए लकड़ी का उपयोग अधिक होता है. हालांकि आग के मामले में यही लकड़ी यहां मुसीबत बन गई.

आग ने मचाई तबाही

अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर लॉस एंजेलिस पिछले 8 दिनों से भीषण आग की चपेट में है. अब तक इस आग ने 24 लोगों की जान ले ली है. लगभग 40 हजार एकड़ जमीन आग की जद में आ चुकी है. इसकी चपेट में आकर करीब 12 हजार इमारतें राख हो चुकी हैं. इनमें घर, दफ्तर, स्कूल और अन्य इमारतें शामिल हैं. अनुमान है कि इस आग के कारण अब तक लगभग 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. आग बुझाने के लिए प्लेन से केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है.

वीडियो: प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में लगी आग पर पोस्ट शेयर कर बताया, 'मैं और मेरा परिवार...'

Advertisement

Advertisement

()