The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mahoba tank Cracks Water leaking video viral 'Jal Jeevan Mission' uttar pradesh

UP में लाखों खर्चकर बनी पानी की टंकी, जैसे ही भरी गई, दरक गई, पानी बहने लगा

पानी की टंकी फुल होते ही रिसने लगी. टंकी की दीवारों में दरारें पड़ गईं और पानी बाहर बहने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| नाहिद अंसारी
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 04:51 PM IST)
Mahoba Water Tanks Leak Video
पानी बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक टंकी 'रो' रही हैं. पूरे गांव के लिए बनी पानी की टंकी को जैसे ही पहली बार फुल किया गया, रिसने लगी. टंकी की दीवारों में दरारें पड़ गईं और पानी बहने लगा. और महत्वपूर्ण बात ये कि यह टंकी ‘जल जीवन मिशन’ के तहत बनाई गई थी.

महोबा के जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग गांव में बनी पानी की टंकी बनी थी. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों का कहना है कि टंकी बनाने में घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया है. 2025 में तैयार इस टंकी ने उद्घाटन से पहले ही दम तोड़ दिया. 

पानी बहने का वीडियो एक ग्रामीण ने अपने फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

वीडियो में शख्स ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में सुना जा सकता है,

टंकी निर्माण करते समय मैंने कहा था कि बालू में मिट्टी लग रही है. सरिया ठेकेदार द्वारा रातों रात चोरी-चोरी बेच दिए गए हैं. सीमेंट भी बेचा गया.

गांव में रहने वाले पूरन और सुशीला का कहना है कि आधे गांव में पानी की सप्लाई ही नहीं पहुंच रही. पाइपलाइन और निर्माण इतना खराब है कि नल सिर्फ ‘शोपीस’ बनकर रह गए हैं. ग्राम प्रधान गायत्री ने इस मामले में जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी है. उन्होंने मांग की है कि पूरे निर्माण की जांच हो और दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए.

इससे पहले चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने इसी योजना में गड़बड़ी को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला रोककर शिकायत की थी. अब नगारा डांग गांव की यह टंकी उनके आरोपों को सही साबित करती दिख रही है.

ये भी पढ़ें: कानपुर, सीतापुर, लखीमपुर... यूपी में पानी की टंकियां क्यों ढह रहीं?

‘जल जीवन मिशन’ केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में 15 अगस्त को लॉन्च किया था. इस योजना पर खूब पैसा खर्च किया जा रहा है. 2025-26 के आम बजट को देखें तो केंद्र सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय को 99 हज़ार 503 करोड़ रुपये दिए. इसमें एक बड़ी रकम माने 67 हज़ार करोड़ जल जीवन मिशन के लिए रखा गया. 

वीडियो: मथुरा में पानी की टंकी गिरने से 2 की मौत 13 घायल, UP की Yogi सरकार पर सवाल

Advertisement

Advertisement

()