The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra Teen Kills Aunt With Bamboo Stick, tries to hide body in sofa-cum-bed

नाबालिग ने डंडे से मारकर बुआ की हत्या कर दी, टीवी देखने पर डांटा था

Maharashtra Teen Kills Aunt: महाराष्ट्र के वसई में एक नाबालिग लड़के पर अपनी बुआ की हत्या का आरोप लगा है. महिला का शव छिपाने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त की मदद ली थी. पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
Maharashtra Teen Kills Aunt
नाबालिग लड़के ने बुआ की डंडे से की पीट-पीटकर की हत्या. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
रितिका
18 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के वसई में एक नाबालिग लड़के पर अपनी बुआ की हत्या का आरोप लगा है. बताया गया कि महिला ने आरोपी लड़के को टीवी देखने की लत लगने पर फटकारा था. इस बात से नाबालिग काफी गुस्से में आ गया और उसने महिला पर डंडे से वार कर हत्या कर दी. शव को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त की मदद ली. पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है.

मृतक की पहचान दुर्गा बंसोड़ (उम्र 60) के रूप में हुई है. आरोपी लड़का अपनी बुआ के साथ उनके वसई वाले घर में रह रहा था. वहीं महिला का बेटा कुछ दूरी पर अपने परिवार के साथ अलग रहता था. पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार, 15 फरवरी को हुई. आरोपी लड़का घर में टीवी देख रहा था. टीवी ठीक से नहीं चल रहा था. इससे महिला को गुस्सा आ गया. उसने भतीजे को डांटना शुरू कर दिया कि वो चीजें ठीक से नहीं रखता. पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता. इससे नाराज होकर आरोपी ने उनके सिर पर एक डंडे से हमला किया.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला सोमवार, 16 फरवरी को तब सामने आया, जब मृतक महिला की बेटी ने उन्हें कई बार कॉल किया. लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो उसने अपने भाई को घर जाकर मां को देखकर आने के लिए कहा. महिला का बेटा जब घर पहुंचा, तो उसने पाया कि दरवाजा अंदर से लॉक है. उसने कई बार घंटी बजाई. मगर जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो उसने खिड़की से अंदर झांकने की कोशिश की. उसने देखा कि कमरे में उसकी मां के पैर जमीन पर थे और आसपास खून बिखरा था.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा लॉक था तो बाथरूम की खिड़कियों से अंदर जाने की कोशिश की. लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस स्लैब हटाकर अंदर जाने में कामयाब हुई. उन्हें महिला का शव सोफा-कम-बेड के नीचे मिला और आसपास खून पड़ा था. दरवाजा अंदर से लॉक था और स्क्रू ड्राइवर से उसे जाम करने की भी कोशिश की गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या का शक दुर्गा के भतीजे पर गया. वो काफी घबराया हुआ नजर आ रहा था. बार-बार उस कमरे की तरफ देख रहा था, जहां महिला की हत्या हुई थी. लगातार पूछताछ के दौरान नाबालिग टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसने तीन बार डंडे से अपनी आंटी के सिर पर वार किया था, जिससे वो जमीन पर गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा. 

बताया गया कि उसने शव को छिपाने और सबूत मिटाने के लिए अपने 15 साल के दोस्त की मदद ली थी. महिला के दोनों फोन भी तोड़ दिए थे. जांच में ये भी सामने आया कि कुछ समय पहले नाबालिग ने महिला के घर में चोरी भी की थी. उस वक्त मृतक ने उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया गया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

वीडियो: विवाद के चलते शख्स ने की गर्लफ्रंड की हत्या, फिर जलाया शव, झांसी मर्डर केस की पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()