The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra pune dumper crushed 9 people sleeping on footpath 3 dead 6 injured

पुणे: फुटपाथ पर सो रहे थे नौ मजदूर, बेकाबू डंपर ने कुचल दिया, तीन की मौत

Maharashtra के Pune में एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया. जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

Advertisement
pic
23 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 09:24 AM IST)
Maharashtra Pune dumper crushed people footpath
पुणे में एक डंपर ने 9 लोगों को कुचल दिया. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune accident) से एक खौफनाक हादसे की खबर है. यहां एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया. जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा छह लोग घायल हैं. जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. घायलों को ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

ये एक्सीडेंट केसनंद नाके पर पुलिस थाने से थोड़ी ही दूर रात 12.30 के करीब हुआ. आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार डंपर चालक नशे में था. मरने वालों में विशाल विनोद पवार, वैभवी रितेश पवार और वैभव रितेश पवार का नाम शामिल हैं. वहीं घायलों के नाम जानकी दिनेश पवार, रिनिशा विनोद पवार, रोशन शशादू भोसले, नगेश निवृती पवार, दर्शन संजय और आलिशा विनोद पवार है.

हादसे में घायल सभी लोग मजदूर थे. वह 22 दिसंबर की रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे. फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे. बाकी लोग फुटपाथ के किनारे एक झोपड़ी में सो रहे थे. डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया. और सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया.

हादसे के बाद चीख पुकार मची तो आसपास के लोग पीड़ितों को बचाने के लिए दौड़े. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. कथित तौर पर शराब के नशे में धुत ड्राइर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी जोन 4 हिम्मत जाधव ने बताया कि ड्राइवर पर मोटर व्हीकल्स एक्ट (MVA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें - पुणे में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 3 लोगों की मौत

पिछले दिनों 2 युवकों की हुई थी मौत 

इससे पहले इसी महीने पुणे में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. यह घटना पुणे के इंदापुर तहसील में हुई थी. यहां बारामती से भिगवान जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 4 लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार चलाते वक्त ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया था. 

वीडियो: पुणे पोर्श एक्सीडेंट: नाबालिग आरोपी की मां अरेस्ट, ब्लड सैंपल में 'खेल' का आरोप है

Advertisement

Advertisement

()