थाने में महिला से बोला ASI, 'अपनी सुंदर बेटी को मेरे पास भेज, 10 हजार दूंगा'
जाधव की इस शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता ने वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अर्चित चांडक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया.

"तू इतनी सुंदर है, तेरी बेटी भी सुंदर होगी, उसे मेरे पास भेज दे, मैं तुम्हें 10 हजार रुपये दूंगा.” ये घिनौनी मांग है महाराष्ट्र पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) राजेश जाधव की. जाधव पर आरोप है कि उसने थाने में बंद एक महिला और उसकी बेटी से फिजिकल फेवर यानी शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. मामले की शिकायत के बाद से ही आरोपी ASI फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद से ही उसकी तलाश कर रही है.
इंडिया टुडे से जुड़े धनंजय साबले की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अकोला जिले के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन का है. जहां, पीड़ित महिला 80 लाख रुपये के फ्रॉड केस में थाने में बंद थी. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद ASI राजेश जाधव ने उससे अभद्र बातचीत की. साथ ही उससे फिजिकल फेवर की मांग की. यहां तक की महिला की बेटी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की और उसके साथ भी फिजिकल रिलेशन की मांग की.
जाधव की इस शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता ने वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अर्चित चांडक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को सस्पेंड कर दिया.
घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं. इस मामले की जांच सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल जुमले कर रहे हैं. उन्होंने बताया,
“शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है. यह मामला बेहद गंभीर है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.”
इस मामले पर पूर्व महिला आयोग सदस्य डॉ. आशा मिरगे का भी बयान आया है. उन्होंने बताया,
“ASI राजेश जाधव के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं. करीब 10 साल पहले उनके पारिवारिक विवाद और अन्य महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर शिकायत मिली थी. साथ ही एक महिला पुलिसकर्मी को प्रपोज करने का मामला भी सामने आया था.”
यह भी पढ़ें: रिंकू राही IAS छोड़ने के बाद ये नौकरी करेंगे
घटना के सामने आने के बाद पुलिस हिरासत में बंद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. खबर लिखे जाने तक आरोपी ASI राकेश जाधव की गिरफ्तारी की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई.
वीडियो: आसान भाषा में: असली 'धुरंधर' रविंद्र कौशिक की पूरी कहानी

.webp?width=60)

