महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में BJP की भारी जीत, MVA के हाथ लगी मायूसी
Maharashtra Local Body Elections 2025: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में BJP की भारी जीत पर CM Devendra Fadnavis ने जीते उम्मीदवारों को बधाई दी. वहीं, Uddhav Thackeray की शिवसेना (UBT) ने BJP पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. BJP को 117 सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी 52 जगहों पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीते उम्मीदवारों को बधाई दी. सत्तारूढ़ महायुति के घटक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) भी 37 जगहों पर जीत की ओर बढ़ रही है. महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा है.
इंडिया टुडे से जुड़े अभिजीत करंडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) महज 12 सीटों पर आगे चल रही है. शरद पवार गुट की NCP (SP) भी कुछ खास नहीं कर सकी. उनकी पार्टी 8 जगहों पर आगे है. कांग्रेस की हालत थोड़ी बेहतर है. कांग्रेस 31 जगहों पर अपना नगर अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है.
निर्दलीय और स्थानीय अघाड़ी (गठबंधन) की बात करें, तो 31 से ज्यादा शहरों में इन्हें बढ़त मिल रही है. महायुति के जबरदस्त प्रदर्शन से BJP खेमे में खुशी का माहौल है. BJP कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराकर जश्न मनाया.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निकाय चुनावों में जीत का ऐलान कर दिया है. उन्होंने X पर लिखा,
दूसरी तरफ, शिवसेना (UBT) ने BJP पर चुनाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाया. शिवसेना (UBT) ने X पर लिखा कि BJP ने इस चुनाव में पैसा बांटा है. पार्टी ने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा,
महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. पहले चरण में 2 दिसंबर को 222 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे. दूसरे चरण में बाकी 24 नगर परिषदों में 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी.
वीडियो: छत्तीसगढ़ में ईसाई और आदिवासी समुदाय क्यों भिड़ गए?

.webp?width=60)


