The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • maharashtra kalyan durgadi fort court rejects claim of muslim trust over temple

दुर्गाडी किले में मस्जिद होने का दावा खारिज, कोर्ट ने कहा, "वहां मंदिर है"

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दुर्गाडी किले पर मंदिर है और यह किला सरकार के अधीन ही रहेगा. यह मामला पिछले 48 सालों से लंबित था.

Advertisement
pic
10 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:23 PM IST)
kalyan durgadi fort court rejects claim of muslim trust over structures inside temple
कल्याण के दुर्गाडी किले को लेकर मुस्लिम ट्रस्ट की एक याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दी. (तस्वीर:आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के एक सेशन कोर्ट ने दुर्गाडी किले के अंदर मस्जिद के दावे वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दुर्गाडी किले पर मंदिर है और यह किला सरकार के अधीन ही रहेगा. यह मामला पिछले 48 सालों से लंबित था. कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू संगठनों और शिव सेना के पदाधिकारियों ने कल्याण दुर्गाडी किले पर दुर्गा देवी की आरती कर जश्न मनाया.

48 सालों से चल रहे मुकदमे पर जिला अदालत ने सुनाया फैसला

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याण की अदालत ने 10 दिसंबर को जिले के दुर्गाडी किले के अंदर एक मस्जिद के स्वामित्व का दावा करने वाली याचिका खारिज कर दी. कल्याण जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएस लांजेवार ने दुर्गाडी किले पर मंदिर के दावे को स्वीकार कर लिया है. कोर्ट ने मामले को वक्फ बोर्ड को ट्रांसफर करने के अन्य धर्मों के दावे को खारिज कर दिया है.

किले के अंदर मस्जिद और एडगा (प्रार्थना स्थल) पर कानूनी लड़ाई 1976 से चल रही थी. तब मजलिस-ए-मुशावरीन मजीद ट्रस्ट ने मुकदमा दायर किया था. पिछले 48 वर्षों से दोनों समुदायों के बीच अदालती संघर्ष चल रहा था. पहले यह मामला ठाणे जिला न्यायालय में लंबित था. इसके बाद कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में दावा दाखिल किया गया. मामले के याचिकाकर्ता और हिंदू फोरम के अध्यक्ष दिनेश देशमुख ने कहा कि 1971 में ठाणे जिला कलेक्टर ने घोषणा की थी कि दुर्गाडी किले में एक मंदिर है.

आजतक से जुड़े मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1971 में बाला साहब ठाकरे ने अपने परिवार के साथ आकर मंदिर में आरती की थी. 90 के दशक में बालासाहेब ठाकरे की अगुआई में आनंद दिघे ने इस जगह पर घंटा नांद आंदोलन शुरू किया था.

यह भी पढ़ें:डॉनल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को बताया 'कनाडा का गवर्नर', क्या बात हो गई?

फैसले के बाद कल्याण की सुरक्षा बढ़ाई गई

कल्याण के पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने कहा कि फैसले के बाद एहतियात के तौर पर कल्याण की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा, "हमने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कल्याण में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया है. किसी भी प्रकार की कोई अनुचित घटना ना घटे इसीलिए या बंदोबस्त लगाया गया है. फिलहाल सब जगह शांति है. हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर विश्वास ना करें.

वीडियो: बजरंग दल के कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग पर दिलजीत दोसांझ का जवाब, फ़ैन्स खुश हो गए!

Advertisement

Advertisement

()