The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra introduces 'Malhar' certification for 100 percent Hindu-run mutton shops

महाराष्ट्र में सिर्फ हिंदू बेचेंगे झटका मटन, मंत्री नितेश राणे ने 'मल्हार सर्टिफिकेट' का एलान किया

योजना की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री राणे ने हिंदुओं से ये भी आग्रह किया कि वे उन दुकानों से मटन न खरीदें जिनके पास मल्हार सर्टिफिकेट नहीं है.

Advertisement
Maharashtra introduces 'Malhar' certification for 100% Hindu-run mutton shops
राणे ने मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम नाम से झटका मांस की सप्लाई के लिए एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
10 मार्च 2025 (अपडेटेड: 10 मार्च 2025, 07:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने राज्य की सभी झटका मटन दुकानों से जुड़ा एक बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने सभी झटका मटन बेचने वाली दुकानों को 'मल्हार सर्टिफिकेट' के तहत रजिस्टर किए जाने की बात कही है. नितेश राणे ने इस बात पर भी जोर दिया कि इन दुकानों को केवल हिंदू चलाएंगे.

इंडिया टुडे से जुड़े सयन गांगुली की रिपोर्ट के मुताबिक हलाल मीट के लिए हलाल सर्टिफिकेट दिया जाता है. इसमें शरिया या इस्लामी नियमों के अनुसार जानवर को मारा जाता है. वहीं एक ही वार में मारने को 'झटका' कहा जाता है. ऐसे मृत जानवर के मांस को ‘झटका मीट’ कहा जाता है. 

मंत्री नितेश राणे ने ‘मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम’ नाम से झटका मांस की सप्लाई के लिए एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इसे विशेष रूप से खटीक समुदाय के हिंदुओं द्वारा चलाया जाएगा. राणे ने कहा,

Embed

इस योजना की घोषणा करते हुए मंत्री नितेश राणे ने हिंदुओं से ये भी आग्रह किया कि वे उन दुकानों से मटन न खरीदें जिनके पास मल्हार सर्टिफिकेट नहीं है. राणे ने कहा,

Embed

रिपोर्ट के मुताबिक मल्हार वेबसाइट खुद को ‘झटका मटन और चिकन विक्रेताओं के लिए एक सर्टिफाइड मंच’ बताती है. वेबसाइट में ये भी बताया गया है कि यहां बकरी या भेड़ का मांस तैयार किया जाता है और इन्हें ‘हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार’ मारा जाता है. वेबसाइट पर लिखा है कि ये मांस विशेष रूप से हिंदू खटीक समुदाय के विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है. इसलिए, हम सभी को केवल मल्हार द्वारा सर्टिफाइड विक्रेताओं से ही मटन खरीदने का आग्रह करते हैं.

वीडियो: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, हत्याकांड से जुड़ा था नाम

Advertisement

Advertisement

()