The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • maharashtra godman ashok kharat reach between high profile politicians and women commission chairman

CM का हाथ देखता, महिला आयोग अध्यक्ष पैर धोतीं... रेप के आरोपी अशोक खरात ने कैसे बनाया रसूख?

अशोक खरात के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है. शिरडी से आई शिकायत में एक महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल किया गया.

Advertisement
pic
20 मार्च 2026 (अपडेटेड: 20 मार्च 2026, 03:03 PM IST)
virala video maharashtra godman ashok kharat reach between high profile politicians and women commission chairman
अशोक खरात के पैर धोते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की तस्वीर वायरल है (PHOTO-AajTak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नासिक रेप केस में गिरफ्तार हुए स्वघोषित ज्योतिषी अशोक खरात ऊर्फ कैप्टन को लेकर नए खुलासे हुए हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ अशोक खरात के रसूख और वीआईपी लोगों के बीच उसकी पहुंच के किस्से सामने आ रहे हैं. कई ऐसी तस्वीरें निकल कर आई हैं, जिसमें वो बड़े-बड़े नेताओं के साथ दिख रहा है. यहां तक कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे एकनाथ शिंदे ने भी खरात से मुलाकात की थी. और तो और, खरात ने उनका हाथ देखकर उनका भविष्य भी बताया था. हैरानी की बात ये है कि एक वीडियो में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर उनके पैर धोती दिख रही हैं.

वीआईपी लोगों के बीच फेमस था 'कैप्टन'

कहने को तो अशोक खरात एक ज्योतिषी था. लेकिन उसकी पहुंच या काम सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक उसके पास पूरे राज्य से बड़े-बड़े नेता और कारोबारी आते थे. वो लोग उसे अपना गाइड या मेंटर मानते थे. कई बड़े फैसले लेने से पहले लोग उससे सलाह लिया करते थे. लिहाजा खरात का नेटवर्क लगातार बड़ा और मजबूत होता गया. रेप केस में पकड़े जाने के बाद से SIT उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी उसने ज्यादा कुछ बताया नहीं है, लेकिन जांच टीम हर एंगल को खंगाल रही है.

अशोक खरात के खिलाफ एक और शिकायत 

अभी SIT मामले की जांच कर रही रही थी, तभी अशोक खरात के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है. शिरडी से आई शिकायत में एक महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल किया गया. इसके बदले उससे पैसों की मांग की गई. इस केस में खरात के ऑफिस से जुड़े एक व्यक्ति नीरज जाधव का नाम भी सामने आया है.

200 करोड़ का मालिक 

जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक खरात ने बीते 15 सालों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली. उसके पास पाथर्डी, सिन्नर, मिरगांव, ओझर और शिरडी जैसे इलाकों में जमीन है. परिवार के पास भी करोड़ों की संपत्ति है. नासिक के पाथर्डी में लगभग 30 एकड़ जमीन होने की बात सामने आई है. सिर्फ जमीन की कीमत ही 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा मिरगांव में 45 एकड़ जमीन है. दोनों बेटियों के नाम पर जमीनें हैं. साथ ही 10 करोड़ से अधिक का एक फार्महाउस भी है.

पुलिस ने अशोक खरात के ऑफिस में छापेमारी के दौरान एक पेन ड्राइव जब्त की है. इस पेन ड्राइव में 58 अश्लील वीडियो हैं जिनकी जांच चल रही है. आजतक के सूत्रों का कहना है कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. इस वीडियो से खरात के बारे में और भी जानकारी मिल सकती है.

वीडियो: 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर नोरा फतेही ने डायरेक्टर पर क्या आरोप लगा दिए?

Advertisement

Advertisement

()