"ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत हार गया था..." महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर बवाल तय!
Maharashtra के पूर्व मुख्यमंत्री Prithiviraj Chavan ने कहा कि Operation Sindoor के पहले दिन भारत को काफी नुकसान झेलना पड़ा था जिसकी पूरी सच्चाई छिपाई जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति समझौता करवाया था, जो प्रधानमंत्री नहीं मान रहे हैं.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन यानी 7 मई 2025 को कई भारतीय विमान गिराए गए और भारत को ज़्यादा नुकसान झेलना पड़ा. उनके इस बयान पर बीजेपी की ओर से भी तीखा जवाब आया है.
पृथ्वीराज चव्हाण ने आजतक से जुड़े ओमकार को दिए मिनी इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की. उन्होंने कहा,
सीज़फायर पर भी टिप्पणी कीउन्होंने अपने बयान में भारत की हार के पीछे कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि चीन की वजह से पाकिस्तानी सेना को बल मिला. पृथ्वीराज चव्हाण ने आगे अपने बयान में कहा,
जब उनसे पूछा गया कि क्या डॉनल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर करवाया था? तब पृथ्वीराज चव्हाण ने इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि “हां ये बात सच है.” उन्होंने माना कि भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष में डॉनल्ड ट्रंप ने शांति समझौता करवाया था, जो प्रधानमंत्री नहीं मान रहे हैं.
बीजेपी ने क्या जवाब दिया?पृथ्वीराज चव्हाण के बयान की कड़ी निंदा करते हुए बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. बीजीपी के राष्ट्रिय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा,
बता दें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठों के ठिकाने को निशाना बनाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
वीडियो: दुनियादारी: ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच हमले के पीछे ISIS वाली सोच?

.webp?width=60)

