The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra BJP MP Medha Kulkarni Saffron paint green wall Pune Shiv Sena UBT criticism

BJP सांसद ने हरे रंग की दीवार को भगवा रंग से पुताई कर दी, कहा- यह हिंदुओं को जगाने का तरीका

Pune Green Wall Controversy: BJP MP Medha Kulkarni ने दीवार को हरे रंग से भगवा रंग में रंगा और कहा कि हाल में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं. न सिर्फ़ पुणे शहर में, बल्कि महाराष्ट्र के कई अन्य हिस्सों में भी. Shiv Sena (UBT) ने इस कदम को बचकाना बताया है.

Advertisement
pic
pic
हरीश
| ओंकार वाबळे
30 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024, 08:38 AM IST)
Saffron makeover of green wall in Pune
उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने BJP सांसद पर निशाना साधा है. (फ़ोटो - X/@Medha_kulkarni)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में एक दीवार के रंग ने सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है. मामला पुणे शहर के तिलक रोड का है. जहां BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने हरे रंग के एक दीवार को भगवा रंग में रंग दिया. दीवार को भगवा रंगने के बाद  सांसद मेधा कुलकर्णी ने इसे हिंदुओं (Pune Green Wall Saffron Controversy) को जगाने का एक हिस्सा बताया. लेकिन उनके राजनीतिक विरोधी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. साथ ही, इस कदम को बचकाना बताया है. 

मेधा कुलकर्णी, जो BJP की राज्यसभा सांसद हैं, विवाद पर अपनी सफाई दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस दीवार को पहले हरे और फिर भगवा रंग से रंगा गया, वो पीले रंग की थी. सांसद का कहना है कि उन्हें वॉट्सऐप के ज़रिए ख़बर मिली थी कि सदाशिव पेठ में ज्ञानप्रबोधिनी स्कूल के बगल वाली सड़क की दीवार को हरे रंग से रंगा गया. ऐसे में वो अपने कुछ साथियों के साथ उस जगह पर पहुंची गईं. फिर दीवार को रंग डाला. 

मेधा कुलकर्णी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने मराठी भाषा में लिखा,

मैं अपने साथियों संग्राम ढोले पाटिल, संकेत मेहंदले, यशपाल जाधव और दातेरे के साथ वहां पहुंची थी. हरे रंग वाली दीवार को भगवा रंग से पेंट करना मजेदार था. इस प्रकार की गतिविधियां (दीवार को हरा करने वाली) हाल ही में बढ़ी हैं. न सिर्फ़ पुणे शहर में, बल्कि महाराष्ट्र के कई अन्य हिस्सों में भी. ये जगहें पहले छोटी हुआ करती थीं, अब उन्हें कब्जे में लिया जा रहा है. हमें  सतर्क होने की ज़रूरत है. 

मेधा ने ये भी कहा कि इस तरह की चीज़ों के लिए सतर्क रहना चाहिए. उनके मुताबिक़, ये हिंदुओं को जगाने का एक हिस्सा है. उन्होंने आगे लिखा,

हमने हरा रंग हटा दिया और हिंदू गौरव के प्रतीक के रूप में दीवार को भगवा रंग से रंग दिया. हमें इस कदम पर गर्व है और हम ऐसी जगहों को 'मजार' में बदलने या नमाज शुरू करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

BJP सांसद मेधा ने लोगों से ‘हिंदू ज़मीनों और संपत्तियों’ की सुरक्षा करने की मांग की और पुणे में ऐसी दूसरी घटना के लिए सचेत भी किया. उनके इस कदम की शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने तीखी आलोचना की है. साथ ही, BJP की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया है. उन्होंने X पर लिखा,

क्या पुणे में BJP कार्यकर्ताओं या मेधा कुलकर्णी ने महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के लिए वैसी ही चिंता दिखाई, जैसी उन्होंने दीवार पर पेंटिंग करने के लिए दिखाई थी? ऐसी बचकानी हरकत करने के बजाय अगर सांसद इतनी ही तत्परता पुणे जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए यौन शोषण के मामले में घटनास्थल पर जाकर पीड़िता को न्याय दिलाने की दिखाएं, तो ये जनता के प्रतिनिधि होने का प्रतीक होगा.

सुषमा अंधारे ने मेधा कुलकर्णी को सलाह दी है कि अगर वो ये सब करना चाहती हैं, तो साधु बन जाएं और फिर धार्मिक काम करें.

वीडियो: भगवाधारी संत उमेश नाथ महाराज के जरिए दलित वोट पर बीजेपी की नजर?

Advertisement

Advertisement

()