The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra Aurangabad in love with uncle wife murdered husband after 45 days of marriage

फूफा के प्यार में करवा दी पति की हत्या, 45 दिन पहले ही हुई थी शादी

पुलिस पूछताछ में गूंजा ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

Advertisement
Wife Murdered Husband
मृतक प्रियांशु और आरोपी गुंजा. (फोटो क्रेडिट- India Today)
pic
सौरभ
3 जुलाई 2025 (पब्लिश्ड: 11:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला पर शादी के 45 दिन बाद अपने पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है. कथित तौर पर शादी के पहले से महिला अपने फूफा के साथ संबंध में थी, इसी वजह से उसने अपने पति की हत्या करवाई. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक गूंजा सिंह का अपने फूफा जीवन सिंह के साथ संबंध था. लेकिन उसने प्रियांशु के साथ शादी कर ली थी. इससे महिला और उसके फूफा के संबंधों में अड़चन आ गई. पुलिस के मुताबिक इस ‘बाधा’ को दूर करने के लिए प्रियांशु की हत्या कर दी गई.

पुलिस ने बताया कि प्रियांशु जब बाइक से अपने गांव लौट रहा था, तभी उस पर घात लगाकर हमला किया गया. सुपारी किलर्स की मदद से उसे गोली मार दी गई. औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्ब्रीश राहुल ने कहा,

Image embed

एसपी राहुल ने कहा,

Image embed

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ के दौरान गूंजा ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है. एसपी ने पुष्टि की कि उसने साजिश में शामिल होने की बात कबूली है. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

उसने यह भी कहा कि गूंजा प्रियांशु से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसने अपने पिता के दबाव में आकर यह विवाह किया.

वीडियो: Meerut के बाद अब Jaipur में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर पति की हत्या की, ऐसे पकड़े गए?

Advertisement

Advertisement

()