The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra 3 Relatives Of Bride Murdered Before Engagement Dhule

शादी के कार्ड पर बहस हुई, लड़के वालों ने लड़की के 7 रिश्तेदारों को काट दिया, 3 की मौत

घटना पिंपलनेर तालुका के नीलकंठ नगर की है. मृतकों की पहचान देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी के तौर पर हुई है. तीनों लड़की के रिश्तेदार थे.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:00 AM IST)
Maharashtra
महाराष्ट्र में सगाई से पहले लड़की के तीन रिश्तेदारों की धारदार हथियार से हत्या. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के धुले जिले में सगाई से ऐन पहले लड़की के 3 परिजनों की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि तीनों मृतकों पर लड़के के रिश्तेदारों ने ही धारदार हथियार से हमला किया था. यह विवाद कथित तौर पर शादी के कार्ड पर नाम प्रिंट नहीं होने को लेकर शुरू हुआ था. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है.

घटना पिंपलनेर तालुका के नीलकंठ नगर की है. मृतकों की पहचान देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी के तौर पर हुई है. तीनों लड़की के रिश्तेदार थे. 

इंडिया टुडे से जुड़े विशाल ठाकुर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त घर में सगाई और हल्दी की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान दोनों पक्षों में निमंत्रण कार्ड पर नाम लिखने को लेकर बहस हो गई जो जल्दी ही खूनी हिंसा में बदल गई.

आरोप है कि बहस के दौरान ही लड़के के कथित रिश्तेदारों ने लड़की के रिश्तेदारों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. वारदात में 7 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की जान चली गई. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से 3 का इलाज गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. एक पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद अकेली पड़ी महिला से सहन नहीं हुई प्रसव पीड़ा, डिलीवरी के लिए खुद ही पेट काट लिया

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था. उन्होंने बताया कि इसकी धमकी पहले ही 'व्हाट्सएप स्टेटस' के जरिए दे दी गई थी.

स्थानीय पुलिस स्टेशन ने इस मामले का संज्ञान लेकर FIR दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर सभी एंगल से जांच की जा रही है.

वीडियो: लखनऊ के एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील को पीटने वाले गार्ड्स के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

Advertisement

()