The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharana Mewar Charitable Foundation Announces Awards

वरिष्ठ पत्रकार कमलेश किशोर सिंह को मिला 'हल्दीघाटी पुरस्कार'

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने एक भव्य कार्यक्रम में विजेताओं को ये पुरस्कार सौंपे.

Advertisement
pic
16 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:40 PM IST)
Haldighati Award
वरिष्ठ पत्रकार कमलेश किशोर सिंह को हल्दीघाटी पुरस्कार से नवाजा गया. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के उदयपुर के सिटी पैलेस में रविवार 15 मार्च को 42वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन पुरस्कार दिए गए. ज्ञान, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता को बढ़ावा देने के मकसद से महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन (एमएमसीएफ) की ओर से ये पुरस्कार दिए जाते हैं. फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने एक भव्य कार्यक्रम में विजेताओं को ये पुरस्कार सौंपे. 

चार अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों से इस साल (2026) वरिष्ठ पत्रकार कमलेश किशोर सिंह, पर्यावरण कार्यकर्ता मरीमुथु योगनाथन, City University of New York की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मॉली एम्मा एटकेन और Jet Airways की फ्लाइट 9W569 के क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया गया.

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन पुरस्कार चार कैटेगरी में दिए जाते हैं. इनमें पहला अवॉर्ड कर्नल जेम्स टॉड इंटरनेशनल अवॉर्ड है. इस साल ये पुरस्कार अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मॉली एम्मा एटकेन को दिया गया. वह भारतीय मिनिएचर पेंटिंग, खासतौर पर मुगल और राजपूत दरबारी चित्रकला की जानी-मानी रिसर्चर हैं. साल 1996 में शुरू हुआ ये अवॉर्ड इससे पहले मार्क टली, वीएस नॉयपॉल, रिचर्ड एटनबरो जैसी बड़ी हस्तियों को दिया जा चुका है. 

दूसरी कैटेगरी का पुरस्कार हल्दीघाटी पुरस्कार है, जिसे इस साल इंडिया टुडे से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार कमलेश किशोर सिंह को दिया गया. कमलेश किशोर सिंह तीन दशकों से हिंदी मीडिया में सराहनीय काम कर रहे हैं. प्रिंट, टीवी और डिजिटल, मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. उनसे पहले हल्दीघाटी पुरस्कार पाने वालों में विनोद दुआ, प्रणय रॉय, मृणाल पांडे, कुलदीय नैयर, शेखर गुप्ता, तवलीन सिंह, राहुल कंवल और सुहासिनी हैदर शामिल हैं. 

तीसरी कैटिगरी में महाराणा उदय सिंह अवॉर्ड है, जिसे इस साल ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर मरिमुथु योगनाथन (Marimuthu Yoganathan) को दिया गया है. अन्ना हजारे भी इससे पहले ये अवॉर्ड पा चुके हैं. 

चौथी और आखिरी कैटिगरी में पन्ना धाय अवॉर्ड दिया जाता है. इस साल Jet Airways की फ्लाइट 9W569 के क्रू मेंबर्स को ये सम्मान दिया गया है, जिन्होंने साल 2017 में उड़ान के दौरान एक महिला की सफल डिलीवरी कराने में अहम भूमिका निभाई थी. एपीजे अब्दुल कलाम और पीटी ऊषा जैसी बड़ी हस्तियों को भी ये पुरस्कार दिया गया है. 

वीडियो: ऑस्कर 2026 में किस फिल्म ने मारी सबसे बड़ी बाजी?

Advertisement

Advertisement

()