The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • maharaj gufadham sarkar appeal to bjp mla ajay during live katha mahawar to construct the roads

कथा सुन रहे थे BJP विधायक, संत बोले- 'विधायक जी, यहां से अच्छी तो मेरे गांव की सड़क है'

संत लोकेशानंद महाराज ने कथा के दौरान जब MLA Ajay Mahawar से फरियाद की, तब वहां अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे. संत ने कहा, 'हम इंग्लैंड तक में कथा कह आए हैं, लेकिन आपके यहां की गलियों में घुसते ही लगा कि इससे अच्छा तो अपना गांव ही है.' वो और भी बहुत कुछ बोले. वीडियो आने पर विधायक की भी सफाई आई है.

Advertisement
gufadham sarkar
कथा के दौरान विधायक को संत ने सुना दिया (PHOTO-India Today)
pic
मानस राज
25 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025, 04:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली में ‘गुफाधाम सरकार’ के नाम से विख्यात लोकेशानंद महाराज श्रीमद भागवत कथा कह रहे थे. सामने बैठे थे दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक अजय महावर. कथा कहने के दौरान ही लोकेशानंद ने विधायक जी को एक सड़क को लेकर खूब सुनाया. उन्होंने विधायक से कहा ‘हाथ जोड़ कर कहता हूं, गलियों को सही करवा दीजिए.’

यह घटना नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के घोंडा विधानसभा की है. यहां के करतार नगर इलाके में श्रीमद भागवत कथा हो रही थी. लोकेशानंद महाराज कथा कह रहे थे. तभी उनकी नजर सामने बैठे घोंडा विधायक अजय महावर पर पड़ी. अचानक लोकेशानंद महाराज ठहर गए. उन्होंने कहा,

Image embed

लोकेशानंद महाराज यहीं नहीं रुके. उन्होंने विदेशों में की गई अपनी कथाओं के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा,

Image embed

फिर हल्की मुस्कान के साथ महाराज ने समझाया,

Image embed

विपक्ष ने विधायक पर साधा निशाना

कथा में बैठे दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय भी संत लोकेशानंद महाराज की बात सुनकर चौंक गए. वहीं कथा में बैठी महिलाएं भी ये सुनकर अपनी हंसी न रोक सकीं. चूंकि कथा लाइव चल रही थी, इसलिए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. 2025 विधानसभा चुनाव में AAP के प्रत्याशी रहे गौरव शर्मा ने वीडियो शेयर कर विधायक अजय महावर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 

Image embed

विधायक ने क्या सफाई दी?

संत लोकेशानंद महाराज की फरियाद का वीडियो वायरल होने पर विधायक अजय महावर की सफाई भी आई है. उन्होंने कहा 

Image embed

अजय महावर ने आगे कहा कि इसमें कथा आयोजकों की चूक रही कि वे संत को उसी रास्ते से लेकर गए. विधायक के मुताबिक, कथा कराने वाली संस्था ने उनसे बातचीत कर अपनी गलती मानी है. विधायक ने ये भी कहा कि बाद में उन्होंने संत को पूरी स्थिति की जानकारी दे दी थी.

वीडियो: BJP की मौजूदा विधायक सड़क पर मजदूरी क्यों करने लगीं? खुद से ही सड़क बनाने की क्या वजह है?

Advertisement

Advertisement

()