"IIT वाले बाबा' की कहानी अब बंद होनी चाहिए", कुंभ में फूट-फूट क्यों रोए अभय सिंह
Prayagraj Mahakumbh 2025: वायरल वीडियो में 'IIT वाले बाबा' अपने परिवार के बारे में बात करते हैं. इसी दौरान वह भावुक हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं. इस बीच अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर महाकुंभ में फेमस हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा का भी एक वीडियो वायरल हुआ.

Mahakumbh में अपनी बातों और पर्सनल कहानियों को लेकर अलग पहचान बनाने वाले IIT Baba के नाम से मशहूर Abhay Singh का नया वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
हिंदुस्तान की ख़बर के मुताबिक, वायरल वीडियो में वह अपने परिवार के बारे में बात करते हैं. इसी दौरान वह भावुक हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं. वायरल वीडियो में अभय कहते हैं,
अभय आगे कहते हैं, “मैं कभी यह नहीं चाहता था. लोग पूछते रहते हैं IIT में मैंने क्या किया. मैं कभी लोगों को यह नहीं बताता था. मेरी दीदी लोगों से कहती थी कि यह IIT से है, लेकिन मैंने कभी इस दिखावे में विश्वास नहीं किया. मेरे अंदर वे गुण हैं जो IIT लेकर गया. अगर आज भी मेरे अंदर वे है तो लोगों को मेरे वो गुण देखने चाहिए। वे गुण ज़्यादा ज़रूरी हैं.”
हर जगह बात नहीं कर सकता...
अभय सिंह ने आगे कहते हैं,
मोनालिसा का इंस्टाग्राम हैक!
अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर महाकुंभ में फेमस हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा का भी एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वह बता रही है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है. वह जल्द ही नया अकाउंट बनाएंगी. वीडियो में वह कहती हैं,
मोनालिसा महाकुंभ में अचानक फेमस हुई थीं. इसके बाद कई यूट्यूबर्स और न्यूज़ चैनलों पर उनकी ख़बरें और इंटरव्यू चलने लगे. इन सबसे तंग आकर वायरल गर्ल मोनालिसा इंदौर स्थित अपने घर लौट गई हैं.
वीडियो: वॉर-2 के एक्शन सीक्वेंस में खर्च हो रहे इतने रुपये

.webp?width=60)

