The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Madhya Pradesh tripple murder convict killed another women dies by sucide

अपने 3 बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की, जेल से लौटा तो शरण देने वाली बहन को भी काट दिया

Madhya Pradesh Police ने बताया कि मृतक महिला का नाम दुर्गा था. आरोपी प्रीतम कुशवाहा उनका गुरु भाई था और रिश्ते में भी चचेरा भाई लगता था. वह पिछले एक साल से दुर्गा के घर में रह रहा था. कुशवाहा इससे पहले अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 18 साल की सजा काट चुका था.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| रवीश पाल सिंह
17 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:52 PM IST)
Madhya Pradesh Bhopal women murder tripple murder
प्रीतम कुशवाहा ने अपनी चचेरी बहन दुर्गा की हत्या कर दी. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने हत्या करने के बाद अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 18 साल की सजा काट चुका था.

मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम दुर्गा था. आरोपी प्रीतम कुशवाहा उनका गुरु भाई था और रिश्ते में भी चचेरा भाई लगता था. वह पिछले एक साल से दुर्गा के घर में रह रहा था.भोपाल के गौतम नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया,

 तेंदूखेड़ा गांव के रहने वाले प्रीतम कुशवाहा को अपने तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने का दोषी ठहराया गया था. इस मामले में वह 18 साल की सजा काट चुका था. पिछले साल जेल से रिहाई के बाद उसके गांव वालों ने उसे गांव से बहिष्कृत कर दिया था, जिसके बाद दुर्गा ने उसे भोपाल में शरण दी थी. वह भोपाल में ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था.

बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने से दुर्गा उस पर घर खाली करने का दबाव बना रही थी. पुलिस ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया. हत्या गौतम नगर स्थित दुर्गा के निर्माणाधीन मकान के भीतर हुई. आरोपी उसे सफाई के बहाने वहां ले गया और धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ कई हमले किए.

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने महिला के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी प्रीतम कुशवाहा घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या से दो दिन पहले ही उसने अपना सब्जी का ठेला बेच दिया था.

महिला की हत्या के कुछ ही घंटो बाद निशांतपुरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

वीडियो: एम्स भोपाल के डॉक्टर्स ने पुलिस के साथ खूब गाली-गलौज किया, वीडियो वायरल हो गया

Advertisement

Advertisement

()