The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • madhya pradesh singrauli traffic police checking youth climbs electric pole

लाइसेंस था नहीं, पुलिस ने कहा चालान कटेगा, लड़का बिजली के खंभे पर चढ़ गया, पता है फिर क्या हुआ?

ट्रैफिक पुलिस की वाहन चेकिंग से नाराज युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया. वह खंभे से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. इस घटना का वीडियो भी वायरल है.

Advertisement
madhya pradesh singrauli traffic police checking youth climbs electric pole
वाहन चेकिंग से नाराज युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
8 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 11:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में ट्रैफिक पुलिस की वाहन चेकिंग से नाराज युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया. इस दौरान वह खंभे से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. काफी देर तक पुलिस और लोगों के मनाने के बाद युवक नीचे उतरा. वहीं इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इंडिया टुडे से जुड़े हरिओम सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सिंगरौली के बैढ़न-जयंत रोड की है. शनिवार, 8 मार्च को ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान पिडरवाह के रहने वाले ओमप्रकाश पटेल अपने छोटे भाई को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे. पुलिस ने जब उन्हें रोककर ड्राइविंग लाइसेंस मांगा. तब वह नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान काटने की बात कही. यह सुनकर युवक भड़क गया. और बाइक को छोड़कर पास में लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया. वहां से उसने कूद जाने की धमकी दे दी. इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई.

लोगों के बार-बार मनाने पर युवक नीचे उतरा. इस दौरान उसने रोते हुए कहा, "हमको नहीं जाने दिया जा रहा था. हमारा लाइसेंस मांगा जा रहा था. हमें बोलने भी नहीं दिया जा रहा था. हम फॉर्म भरने सिंगरौली जा रहे थे. और समय ज्यादा हो रहा था."

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैफिक प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सांवलिया रावत जयंत चौराहा के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट और बिना गाड़ी के दस्तावेज लिए वाहन चला रहा था. पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की. तब वह गाड़ी के दस्तावेज और लाइसेंस नहीं दिखा सका. जब पुलिस ने चालान काटने का निर्देश दिया. तो युवक अचानक पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया. उन्होंने आगे बताया कि करीब 15-20 मिनट बाद युवक नीचे उतरा. इसके बाद उसे आगे ऐसी गलती न करने की सलाह देते हुए छोड़ दिया गया.

वीडियो: पुलिस चेकिंग के दौरान बीजेपी नेता की कार से ऐसा क्या मिला कि वो कोई जवाब नहीं दे सके?

Advertisement

Advertisement

()