The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Ludhiana Clash during Holi celebrations over playing DJ music 8 arrested two injured

पंजाब में होली पर मस्जिद के पास पथराव, आठ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सुनाई पूरी कहानी

Ludhiana Holi Clash: सड़क के एक तरफ़ मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा कर रहे थे. दूसरी तरफ़ प्रवासी लोग DJ में तेज़ आवाज़ में गाना बजाते हुए होली खेल रहे थे. इसी दौरान विवाद हो गया.

Advertisement
Ludhiana holic clash
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिहारी कॉलोनी इलाक़े की ये घटना है. (फ़ोटो - ANI)
pic
हरीश
15 मार्च 2025 (Updated: 15 मार्च 2025, 09:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के लुधियाना जिले में होली समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद इलाक़े में तनाव फैल गया. अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की (Ludhiana Holi Celebration Clash). मामले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है.

विवाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिहारी कॉलोनी इलाक़े में एक मस्जिद के पास हुआ. सड़क के एक तरफ़ मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ़ कुछ प्रवासी लोग DJ में तेज़ आवाज़ में गाना बजाते हुए होली खेल रहे थे. पुलिस के मुताबिक़, FIR दर्ज होने और 8 लोगों को गिरफ़्तार किये जाने के बाद ‘स्थिति निंयत्रण में’ है.

हालांकि, लुधियाना पुलिस ने बताया है कि झड़प ‘सांप्रदायिक नहीं थी’. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एडिशनल DCP 4 प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा,

ये सांप्रदायिक झड़प नहीं थी. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. FIR दर्ज कर ली गई है. गुंडागर्दी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

ADCP विर्क ने आगे बताया कि एक तरफ़ मस्जिद है, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखकर नमाज़ अदा कर बाहर आ रहे थे. सड़क के दूसरी तरफ़ इलाक़े में बसे (दूसरे राज्यों से आए) प्रवासी होली मना रहे थे. उन्होंने तेज़ आवाज़ में गाना बजाने के लिए स्पीकर लगा रखे थे. कुछ लोग नशे में भी थे.

ये भी पढ़ें - होली और जुमा पर बहस, ये हो क्या गया है?

ADCP विर्क का कहना है कि दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और बाद में पथराव भी हुआ. न्यूज़ एजेंसी PTI के इनपुट के मुताबिक़, संघर्ष बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकी. इससे दो लोग घायल भी हो गए. वहीं, ADCP विर्क ने आगे बताया,

हमारी पहली प्राथमिकता कानून और व्यवस्था बनाए रखना थी. मामला दर्ज होने के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. कम से कम पंद्रह संदिग्धों पर मामला दर्ज किया गया है और आठ को गिरफ्तार किया गया है.

मोती नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस इलाक़े में लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है.

वीडियो: बहराइच हिंसा: युवक की मौत के बाद देर रात जारी रही हिंसक झड़पों से जिले में तनाव

Advertisement

Advertisement

()