The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • lucknow Woman murders mother-in-law with lover stage it as robbery

36 साल की महिला, 21 का प्रेमी, मिलकर सास को मार दिया, फिर खोजी कुत्ते ने खोला केस

लखनऊ का ये केस है. बुजुर्ग महिला के पहले हाथ-पैर बांधे गए फिर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई. आरोपी महिला ने बचने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी भी रची और दुखी होने का नाटक किया. लेकिन एक गलती से दोनों पकड़े गए.

Advertisement
pic
pic
अर्पित कटियार
| आशीष श्रीवास्तव
23 मार्च 2026 (अपडेटेड: 23 मार्च 2026, 12:49 PM IST)
lucknow Woman murders mother-in-law with lover
रंजना वर्मा (बाएं) ने अपने प्रेमी राजन शर्मा (बीच में) की मदद से निर्मला देवी (दाएं) की हत्या कर दी. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी सास की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के पहले हाथ-पैर बांधे गए फिर गला घोंटकर उसकी हत्या की गई. आरोपी महिला ने बचने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी भी रची और दुखी होने का नाटक किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और स्निफर (खोजी) डॉग की मदद से पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंच गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका की पहचान निर्मला देवी (69) के तौर पर हुई है. आरोप है कि रंजना वर्मा (36) ने अपने 21 साल के प्रेमी राजन शर्मा की मदद से 21 मार्च को निर्मला देवी की हत्या कर दी. इस मामले में अहम सुराग घर के CCTV सिस्टम से मिला. पुलिस ने पाया कि घर के अंदर का कैमरा दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच जान-बूझकर बंद कर दिया गया था. इसी समय के दौरान हत्या होने का शक है. 

यह शक तब और गहरा गया, जब बाहर के CCTV फुटेज में रंजना को उसी समय के आसपास राजन के साथ घर से बाहर निकलते हुए देखा गया. पुलिस का कहना है कि बाद में दोनों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके कैमरा दोबारा चालू कर दिया, ताकि उन पर शक न हो. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि रंजना और राजन पिछले चार सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. 

राजन उसी घर की पहली मंजिल पर किराएदार के तौर पर रहता था, जहां रंजना अपने परिवार के साथ रहती थी. परिवार को उनके रिश्ते पर शक था और निर्मला देवी ने इसका जोरदार विरोध किया था. बताया जाता है कि इसे लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे और बुजुर्ग महिला अपनी बहू से इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहती रहती थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात के लिए ऐसा समय चुना, जब घर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे. हत्या के बाद, दोनों एक कार में बैठकर वहां से निकल गए. जब बेटा घर लौटा, तो उसने अपनी दादी का शव देखा और अपनी मां को फोन किया. पकड़े जाने के डर से रंजना तुरंत घर वापस आ गई और फिर से मासूम होने का नाटक करने लगी.

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से शादी को मना किया तो कर दी मां की हत्या, पुलिस के सामने नहीं चली लूट की झूठी कहानी!

इस मामले में तब एक अहम मोड़ आया, जब पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची. अधिकारियों के मुताबिक, खोजी कुत्ते ने सीधे राजन शर्मा तक जाकर सुराग ढूंढ निकाला. राजन के घबराए हुए बर्ताव ने पुलिस का शक और भी गहरा कर दिया और लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पीड़िता के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंजना वर्मा और राजन शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वीडियो: ब्रेकअप से नाराज लड़के ने अपनी जुड़वा बहन की हत्या कर दी

Advertisement

Advertisement

()