The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Lucknow University Professor arrest sexual harrasment girl student audio clip darling papers out leak

'डार्लिंग... मिलने आ जाओ, तुम्हारे लिए पेपर आउट कर लिए,' छात्रा से फोन पर बोला LU प्रोफेसर, गिरफ्तार

Lucknow University Professor: आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्रा से आपत्तिजनक बातें करने के आलावा छात्रा से गलत डिमांड भी रखीं. छात्रा बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ रही है. ऑडियो वायरल हुआ, तो पूरा मामला यूनिवर्सिटी कैंपस में फैल गया.

Advertisement
pic
16 मई 2026 (अपडेटेड: 16 मई 2026, 04:48 PM IST)
Lucknow University, Lucknow University professor, professor, Paramjeet Singh, viral audio clip, obscene phone conversation, paper leak allegation
आरोपी परमजीत सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

'9 बजे आकर मिल सकती हो... मैं वेट करूंगा.' एक ऑडियो लीक में लखनऊ यूनिवर्सिटी का एक प्रोफेसर एक छात्रा से कथित तौर पर ऐसा कहता है. छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने उसे एग्जाम से पहले ही क्वेश्चन पेपर देने का ऑफर दिया और मिलने का दबाव बनाया, ताकि प्रोफेसर उसका उत्पीड़न कर सके. पुलिस ने छात्रा से आपत्तिजनक बात करने के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें प्रोफेसर परमजीत सिंह पीड़ित छात्रा से कथित तौर पर कहता है कि उसने छात्रा के लिए पेपर आउट किया है, माने पेपर लीक किया है. परमजीत सिंह ने कथित तौर पर छात्रा से मिलने का दबाव डाला और इसके बदले एग्जाम से पहले ही क्वेश्चन पेपर मुहैया कराने की बात कही.

वायरल ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर छात्रा को 'डार्लिंग' कहता है, और एग्जाम से पहले ही मुलाकात करने पर जोर देता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑडियो क्लिप में प्रोफेसर कथित तौर पर छात्रा से कहता सुनाई दे रहा है,

"डार्लिंग, मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट कर लिए. एग्जाम से पहले मिलना, और मैं तुम्हें ये दे दूंगा."

आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्रा से आपत्तिजनक बातें करने के आलावा छात्रा से गलत डिमांड भी रखीं. छात्रा बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ रही है. ऑडियो वायरल हुआ, तो पूरा मामला यूनिवर्सिटी कैंपस में फैल गया.

छात्रा ने यूनिवर्सिटी को बताया

प्रोफेसर की बातों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई. इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी प्रशासन को मामले की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखता हुए लखनऊ यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन विद्यानंद त्रिपाठी ने हसनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ कर रही है.

हालांकि, प्रोफेसर परमजीत सिंह ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. उसका कहना है कि यूनिवर्सिटी की 'अंदरूनी राजनीति' की वजह से उसे फंसाया जा रहा है.

यूनिवर्सिटी बोली- 'गलत हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं'

इस बीच, लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति जेपी सैनी ने इंटरनल कंप्लेंट कमेटी को जांच के आदेश दिए हैं. कमेटी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बयान जारी कर कहा,

"संस्थान की गरिमा और शैक्षणिक माहौल को नुकसान पहुंचाने वाली कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी."

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में यूनिवर्सिटी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति है.

वहीं, ऑडियो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की. ABVP के लखनऊ यूनिट अध्यक्ष जय श्रीवास्तव ने कहा कि एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशन में ऐसी घटिया मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है.

वीडियो: पिता पर NEET पेपर लीक का आरोप, MBBS कॉलेज छोड़ बच्चे क्यों भाग गए?

Advertisement

Advertisement

()