The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • lucknow drum murder case son shoots father and body chopped exam pressure ashiyana

पिता NEET के लिए प्रेशर बनाते थे, बेटे ने आरी से टुकड़े करके घर के ड्रम में भर दिए

Lucknow Drum Murder Case: आरोपी बेटे ने शुरू में अपनी मां से कहा कि पिता ने सुसाइड कर लिया है. हालांकि, लगातार पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2026, 11:27 PM IST)
lucknow drum murder case son shoots father
मानवेंद्र प्रताप सिंह (दाएं) की हत्या का आरोप उनके बेटे अक्षत (बाएं) पर है. (फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 21 साल के युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव के टुकड़े किए. कुछ टुकड़ों को फेंक दिया और कुछ टुकड़ों को घर के अंदर ही एक ड्रम में छिपा दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने बताया कि पिता NEET एग्जाम की तैयारी के लिए दबाव बनाते थे, इसलिए उसने यह कदम उठाया.

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव और अंकित की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह के तौर पर हुई है. वह वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक थे और लखनऊ के आशियाना इलाके में सेक्टर-L में रहते थे. मानवेंद्र 20 फरवरी से लापता थे. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी.

जांच के दौरान, पुलिस ने उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) से पूछताछ की. आरोपी ने शुरू में अपनी मां से कहा कि पिता ने सुसाइड कर लिया है. हालांकि, लगातार पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल की. घटना के समय मानवेंद्र की पत्नी गांव में थी, जबकि घर में उनकी बेटी मौजूद थी.

DCP विक्रांत वीर ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि गुस्से में आकर बेटे ने अपने पिता को राइफल से गोली मार दी. इसके बाद आरोपी बॉडी को तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में ले आया और आरी से उसके टुकड़े कर दिए. उसने कथित तौर पर सदरौना के पास बॉडी के कुछ हिस्सों को फेंक दिया और बाकी हिस्सों को घर में एक नीले ड्रम के अंदर छिपा दिया. पुलिस शव के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है.

तलाशी के दौरान ग्राउंड फ्लोर से कुछ हिस्से बरामद किए गए. पुलिस अधिकारियों और एक फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए. इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) को हिरासत में लिया है. अक्षत बीकॉम का छात्र है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है. 

ये भी पढ़ें: नीले ड्रम में मिली पति की लाश, पत्नी-बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता, खैरथल राजस्थान में सनसनी

DCP के मुताबिक, अक्षत ने बताया कि उसके पिता मानवेंद्र NEET एग्जाम की तैयारी के लिए लगातार दवाब बना रहे थे. इसे लेकर कई बार घर में बहस भी हो चुकी है. इसलिए गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : मेरठ मर्डर केस पर मजाक उड़ाते नीले ड्रम वाले गाने, मनीषा रानी ने सरकार से क्या मांगा?

Advertisement

Advertisement

()