LPG सिलेंडर खरीदना हुआ महंगा, कमर्शियल के साथ 5kg छोटू के भी रेट बढ़े
Commercial LPG Cylinder Price Hike: दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू हो गई हैं. ताजा बढ़ोतरी के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत क्या होगी? यहां पता करें.

पेट्रोल-डीजल और CNG के बाद LPG पर भी महंगाई की मार पड़ गई है. फ्यूल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 42 रुपये बढ़ गई है. कोलकाता में इसी सिलेंडर की कीमत में 53.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,113.5 और कोलकाता में 3,255.5 रुपये में मिलेगा. 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर (फ्री ट्रेड LPG यानी FTL) के दाम में 11 रुपये का इजाफा हुआ है.
अब दिल्ली में 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर का रेट बढ़कर 821.5 रुपये हो गया है. LPG सिलेंडों की नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू हो गई हैं. गनीमत ये रही की घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है. डोमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही हैं. वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बंदिश की वजह से LPG की सप्लाई में रुकावट आ रही है. ऐसे हालात के बीच गैस के दाम बढ़े हैं.
कमर्शियल पर दमादम बढ़े रेटकामकाज या बिजनेस के लिए जो सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं, उन्हें कमर्शियल सिलेंडर कहा जाता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की सबसे ज्यादा मार इसी सिलेंडर पर पड़ी है. 1 जनवरी, 2026 को नए साल पर 111 रुपये के इजाफे के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई थी. फिर फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये, 1 मई को 993 रुपये और अब जून में 42 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसके दाम कूदकर 3,113.50 रुपये पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें:- हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए कितनी है नई कीमत
30 दिन का LPG रिजर्व बनाने का निर्देशगैस सप्लाई की कमी को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार अपने स्तर पर कदम उठा रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर-मिनिस्ट्रियल मीटिंग में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऑयल कंपनियों को कम से कम 30 दिन का LPG रिजर्व बनाए रखने के लिए कहा गया है. कमर्शियल गैस पर ताजा बढ़ोतरी से पहले ऑयल कंपनियां 28 फरवरी के बाद से पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी कर चुकी हैं.
वीडियो: खर्चा पानी: मोदी सरकार ने निवेशकों के लिए क्या बड़ा फैसला लिया?

