The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • lpg cylinder Commercial price hiked by 195 gloal rate surge ongoing iran war

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों का सिरदर्द और बढ़ा

LPG Commercial Cylinder Price Hike: देश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गईं हैं. इसके अलावा मिनी सिलेंडर जिसका वज़न 5 किलो है, उसकी कीमत भी बढ़ी है. घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 1 मार्च को कीमतें बढ़ाई गईं थीं.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026, 01:13 PM IST)
commercial lpg cylinder price hike
देश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है. (फोटो- ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम एशिया की जंग देश में लोगों की कमर तोड़ रही है. अब ये टूटी कमर और कमज़ोर होने वाली है. खबर आई है कि 1 अप्रैल से देश में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. यानी अब होटल मालिकों की मुश्किलें बढ़ेंगी. ज़ाहिर है खाना भी और महंगा होगा. इसके अलावा मिनी सिलेंडर जिसका वज़न 5 किलो है, उसकी कीमत भी बढ़ी है. 5 किलो वाले मिनी सिलेंडर पर 51 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है. ये राहत की बात है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर बढ़े हुए दामों के बारे में बताया. इसके मुताबिक़, शहरों के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है. कोलकाता में सिलेंडर की कीमत पहले के मुकाबले 218 रुपये बढ़ा दी गई है. चेन्नई में 203 रुपये दाम बढ़ाए गए हैं. दिल्ली और मुंबई में सिलेंडर के दाम 195.5 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. नई कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये, मुंबई में 2,031 रुपये, चेन्नई में 2,246 रुपये और कोलकाता में 2,208 रुपये हो गई है. देश के और हिस्सों में भी दाम बढ़ाए गए हैं.   

LPG
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ी.  

इससे पहले 1 मार्च को कीमतें बढ़ी थीं. तब 114.5 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाए गए थे. घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर में फर्क है. घरेलू सिलेंडर का वज़न 14.5 किलो होता है. इसपर सरकार सब्सिडी देती है. इसकी कीमत फिलहाल 913 रुपये है. कमर्शियल सिलेंडर का वज़न 19 किलो होता है, जो होटलों, कैंटीन आदि बिज़नेस में इस्तेमाल होता है. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये घटी एक्साइज ड्यूटी, तेल के दाम को लेकर अब घबराने की जरूरत नहीं

ये साफ़ है कि ये दाम पश्चिम एशिया में जंग की वजह से बढ़े हैं. तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट की वजह से कीमतें बढ़ी हैं. तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर महीने की पहली तारीख को रेट रिवाइज करती हैं. करेंसी एक्सचेंज रेट और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से बदलाव किए जाते हैं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ईरान जंग क्या तोड़ने वाली है कमर, पेट्रोल-LPG के बाद और बढ़ेगी महंगाई?

Advertisement

Advertisement

()