LPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे, कार ने मारी टक्कर, मौत हो गई
LPG Gas Cylinder: गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर लंबी लाइन लगी थी, तभी एक तेज रफ्तार कार का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और कार लाइन में जा घुसी. घटना में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक है. आरोपी कार ड्राइवर फरार है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में LPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक शख्स की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने लाइन में खड़े लोगों को टक्कर मार दी. इस एक्सीडेंट में अय्यूब नामक शख्स की मौत हो गई, जबकि शेखर नामक व्यक्ति घायल है. इंडेन गैस एजेंसी पर LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगी थी, तभी यह हादसा हो गया.
यह घटना मुजफ्फरनगर में शाहपुर इलाके के काकड़ा गांव के पास हुई. वीकली ऑफ की वजह से सोमवार, 1 जून को इंडेन गैस एजेंसी बंद थी. 2 जून को गैस एजेंसी खुली, तो सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई. मृतक अय्यूब भी सिलेंडर लेने के लिए इसी लाइन में खड़े थे.
सिलेंडर ग्राहकों की लाइन में घुसी कारआजतक की खबर के मुताबिक, सर्कल ऑफिसर (CO) गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हादसे में 35 साल के अय्यूब की मौत हो गई, जबकि शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. शेखर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, ये लोग गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर लंबी लाइन में खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार कार का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और कस्टमर की लाइन में घुस गया.
आरोपी ड्राइवर फरारऑफिसर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. फरार ड्राइवर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. CO गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.
LPG गैस सिलेंडर को लेकर दिक्कतअमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते 28 फरवरी से वेस्ट एशिया में जबरदस्त तनाव चल रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान और अमेरिका की तनातनी की वजह से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट आ रही है. इसके चलते देश में गैस की किल्लत महसूस की जा रही है.
केंद्र सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं. शहरी इलाकों में अगला सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन इंतजार करना होगा. ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है. इस वजह से देश के कई इलाकों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलती हैं. देहात में ज्यादा दिन की पाबंदी के चलते गैस सिलेंडर को लेकर ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं.
वीडियो: खर्चा-पानी: तेल, LPG, पैनकार्ड, 1 जून से आम आदमी को क्या-क्या झटके लगेंगे?

