The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Lok Sabha MP don't take salary MP Naveen Jindal mp Dr Bimol Akoijam Angomcha

कौन हैं वो दो सांसद जो सैलरी नहीं लेते? किस पार्टी के हैं?

Lok Sabha Two MP don't take salary: वेतन बढ़ोतरी के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायकों और सांसदों के एकमत होने के बहुत मामले देखे. लेकिन ये जानना वाकई दुर्लभ है कि ऐसे भी जनप्रतिनिधि हैं जो वेतन नहीं लेते.

Advertisement
MPs don't take salary, Lok Sabha
लोकसभा के दो सांसद सैलरी नहीं लेते हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
रितिका
10 मार्च 2026 (अपडेटेड: 10 मार्च 2026, 09:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सैलरी किसे नहीं चाहिए? नौकरी कर किसलिए रहे हैं, पैसे के लिए ही तो. सेवा कंपनी की करें या जनता की, बदले में 'मेवा' न मिले तो कौन काम करेगा? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो गलती कर रहे हैं. कुछ लोग हैं जो सच में काम के बदले पैसा नहीं लेते. ये काफी हद तक उनके विचार और आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है. 

ज्यादा दूर नहीं जाएंगे, एक ताजा मिसाल ले लेते हैं. देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों, बीजेपी और कांग्रेस के एक-एक सांसद ऐसे हैं जो अपनी सैलरी नहीं उठाते. वेतन बढ़ोतरी के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायकों और सांसदों के एकमत होने के बहुत मामले देखे. लेकिन ये जानना वाकई दुर्लभ है कि ऐसे भी जनप्रतिनिधि हैं जो वेतन नहीं लेते.

इंडिया टुडे को लोकसभा सचिवालय से जुड़े एक RTI का पता चला है. सचिवालय ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवीन जिंदल और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजाम अंगोमचा अपना वेतन नहीं लेते हैं. RTI जवाब के मुताबिक, नवीन जिंदल अकेले ऐसे MP हैं जो सैलरी के अलावा मिलने वाले अलाउंस या ऑफिशियल पर्क्स का लाभ भी नहीं लेते हैं.

नवीन जिंदल का फाइनेंशियल बैकग्राउंड काबिल-ए-गौर है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नवीन जिंदल की संपत्ति 1241 करोड़ रुपये की है. जबकि इनर मणिपुर से सांसद डॉ. बिमोल अकोईजाम अंगोमचा की संपत्ति लगभग 97 लाख रुपये बताई गई है.

हालांकि नवीन जिंदल से भी अमीर नेता लोकसभा में बैठते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के गुंटूर से नेता डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी के पास 5705 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. ये जिंदल की संपत्ति से कई ज्यादा है. उनके बाद चेवेल्ला से बीजेपी सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी के पास सबसे ज्यादा एसेट्स बताए गए हैं. उनके पास कुल 4568 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, जिनमें से 2 सीट फिलहाल खाली हैं. RTI से पता चला है कि लोकसभा के मौजूदा 481 सदस्यों को वर्तमान में वेतन मिल रहा है. हालांकि, RTI के जवाब में बाकी बचे सांसदों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है.

वीडियो: दिल्ली में तरुण की मौत पर शिखर धवन ने किया पोस्ट, सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()