लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर कराई कनाडा में फायरिंग, बोला- 'हमारा तरीका गलत है, लेकिन इरादा नहीं'
Lawrence Bishnoi Gang ने Canada में तीन जगहों पर फायरिंग कराई है. इन घटनाओं का वीडियो भी सामने आया है, जिनमें शूटर एडवांस्ड हथियारों से गोलियां चलाते दिख रहे हैं. गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली है.

लॉरेंस गैंग ने कनाडा में एक बार फिर दहशत फैलाई है. गैंग ने कनाडा में तीन जगहों पर फायरिंग की है. यह फायरिंग गैंग के एक विरोधी के ठिकाने पर की गई हैं. फायरिंग के वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें शूटर एडवांस्ड हथियारों से गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं. गैंग से जुड़े एक शख्स ने इन शूटिंग की जिम्मेदारी ली है. साथ ही कारण भी बताया है कि फायरिंग क्यों करवाई.
सोशल मीडिया पोस्ट में ली जिम्मेदारीलॉरेंस गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने इन फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है. पोस्ट में बताया गया कि नवी तेसी नाम का एक शख्स उनकी गैंग के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा था. वह अब तक लॉरेंस गैंग के नाम पर 5 मिलियन यानी 50 लाख रुपये वसूल चुका है. पोस्ट में गैंग के मेम्बर ने बताया कि नवी के घर, ऑफिस और कॉम्प्लेक्स में यह फायरिंग कराई गई हैं.
कहा- तरीका गलत, लेकिन इरादा सहीसाथ ही पोस्ट में दावा किया गया कि हम दो नंबर का धंधा करने वाले लोगों से पैसा वसूलते हैं, मेहनत करने वाले लोगों से नहीं. फायरिंग की सफाई देते हुए पोस्ट में कहा कि हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है. गौरतलब है कि लॉरेंस गैंग को हाल ही में कनाडा में आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है. यह गैंग पहले भी कनाडा में की गईं हत्याओं की जिम्मेदारी ले चुका है. फिलहाल इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस गैंग की तरफ से पुर्तगाल में रहने वाले फतेह ने पोस्ट में लिखा,
यह भी पढ़ें- 'क्या तुम ठीक हो...', पूछते ही भारतीय मूल के शख्स को अमेरिका में गोली मार दी
मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं: लॉरेंस गैंगपोस्ट में गैंग मेम्बर ने आगे लिखा कि हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते. जो भी मेहनत करके अपनी रोजी कमा रहे हैं और हमारे नौजवानों की इज्जत करते हैं, उनसे हमारा कोई झगड़ा नहीं है. अगर आगे किसी ने कोई गलत खबर फैलाई, तो जिन व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुंचा, उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं. हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है. आगे पोस्ट के अंत में अंकित भाडू शेरवाला, जीतेन्दर गोगी मान ग्रुप, काला राणा, आरज़ू बिश्नोई, सुभम लोंकर और साहिल दुहान हिसार के नाम लिखे हैं. बहरहाल एक के बाद एक हुई फायरिंग की घटनाओं से कनाडा के स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
वीडियो: कनाडा की सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित क्यों किया?

.webp?width=60)


