The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • kolkata rg kar medical college ex principal sandip ghosh gets bail but will remain in custody

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को मिली जमानत

CBI Sandip Ghosh की गिरफ्तारी के 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई जिस कारण कोर्ट ने जमानत दे दी. हालांकि, संदीप घोष भ्रष्टाचार वाले मामले में आरोपी होने के कारण फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024, 06:52 PM IST)
kolkata rg kar medical college ex principal sandip ghosh gets bail but will remain in custody
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को मिली जमानत. (तस्वीर:आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को जमानत मिल गई है. इसके अलावा कोर्ट ने पूर्व पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को भी जमानत दे दी है. CBI उनकी गिरफ्तारी के 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई जिस कारण कोर्ट ने जमानत का आदेश दिया है. दोनों को ‘RG Kar’ मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है.

लेकिन संदीप घोष अभी जेल में ही रहेंगे

इंडिया टुडे के राजेश साहा की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की सियालदाह कोर्ट ने संदीप घोष को रेप और मर्डर केस के सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में जमानत दी है. लेकिन वे फिलहाल अभी जेल में रहेंगे. CBI ने उनके खिलाफ ‘RG Kar’ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार मामले में भी आरोपपत्र दाखिल किया है.

वहीं, कोर्ट ने ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल को भी जमानत दी है. उन्हें ‘RG Kar’ मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर मामले में कथित तौर पर सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन CBI गिरफ्तारी के 90 दिनों बाद भी चार्जशीट दायर नहीं कर पाई.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (SJM) ने दोनों को 2,000-2,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि CBI के बुलाए जाने पर आरोपियों को पेश होना होगा. CBI ने कोर्ट में कहा कि ‘RG Kar’ मेडिकल कॉलेज में रेप और मर्डर मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें:आरजी कर रेप और मर्डर केस: मृतक डॉक्टर की वकील ने केस छोड़ा, वजह जान लीजिए

मामले का बैकग्राउंड

9 अगस्त, 2024 को एक महिला डॉक्टर का शव ‘RG Kar’ मेडिकल कॉलेज से बरामद किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर कॉलेज के सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया था. मामले में RG Kar मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिसिंपल संदीप घोष की भूमिका को लेकर शुरू से ही कई सवाल उठे थे. इसके बाद CBI ने संदीप घोष से पूछताछ की और उन्हें 3 सितंबर को कॉलेज में हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया. बाद में उनके खिलाफ रेप और मर्डर मामले को लेकर भी आरोप लगे थे.

वीडियो: कैमरे पर Atul Subhash के पिता ने PM Modi-Nitish Kumar से क्या मांग की?

Advertisement

Advertisement

()