The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Khargone bank cashier arrested rs 41 lakh scam MP

अमीरी के चक्कर में बैंक कैशियर ₹42 लाख का गबन करके फरार हुई, ₹35 लाख गेमिंग में गंवा दिए

Khargone bank cashier arrested: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक महिला कैशियर को पुलिस ने गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम है ऋतु गोस्वामी. महिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव शाखा में काम करती थी. और 41.58 लाख रुपये के गबन मामले में फरार थी.

Advertisement
pic
15 जून 2026 (पब्लिश्ड: 11:36 PM IST)
Khargone bank cashier arrested
आरोपी महिला का कहना है कि उसने पैसे एक ऑनलाइन गेम में गंवा दिए. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला कैशियर को गबन मामले में गिरफ्तार किया गया है. 44 साल की कैशियर ऋतु गोस्वामी सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव ब्रांच में काम करती थी. वो 41 लाख 58 हजार 95 रुपये के गबन मामले में फरार थी.

गबन मामला, यानी जिस पैसे की जिम्मेदारी किसी शख्स को दी, उसने बेईमानी से उसी पैसे का इस्तेमाल अपने निजी काम में किया. पुलिस को आरोपी महिला के पास से लगभग 42 लाख रुपये में से सिर्फ 1 लाख 49 हजार रुपये नकद मिले है. शुरुआती पूछताछ में ऋतु ने बताया कि उसने 35 लाख रुपये से अधिक ऑनलाइन गेम ‘स्टार मेकर’ में गंवा दिए.

गेम और ट्रैवल पर खर्च की रकम

इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतु किसी लिंक के जरिए ‘स्टार मेकर’ गेम से जुड़ी थी. पूछताछ में उसने बताया कि गेम खेलते-खेलते वह बड़ी रकम हार गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी इन्हीं पैसों से अपने पति, बच्चे और सास-ससुर को मुंबई, दिल्ली और इंदौर भी घुमाने ले गई थी. इस दौरान एयरप्लेन से ट्रैवल किया था.

जांच में सामने आया कि बैंक से रकम लेकर फरार होने के बाद ऋतु मुंबई स्थित अपने ससुराल पहुंच गई थी. उसने परिजनों को बताया था कि वह बैंक से छुट्टी लेकर आई है. वहां, उसने परिवार के मोबाइल नंबर भी बंद करा दिए थे. ताकि बैंक या पुलिस उनसे संपर्क न कर सके.

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की तलाश में पुलिस दिल्ली और मुंबई भी पहुंची. यहां रोहिणी इलाके में पुलिस चार दिन तक पहचान छिपाकर रही. स्थानीय लोगों के बीच घुल-मिलकर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की.

मगर इसी बीच ऋतु इंदौर होते हुए खरगोन लौट आई थी. जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसके पास से नकद के अलावा तीन मोबाइल फोन और बैंक का आईडी कार्ड बरामद किया गया है.

एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है. मामले में सहायक कैशियर त्रयंबक वाणी और शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ अब भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

वीडियो: क्या है असम में क्रैश हुए AN-32 एयरक्राफ़्ट का इतिहास?

Advertisement

Advertisement

()