The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • kerala Kasaragod minor girl and man found hanging from tree

नाबालिग लड़की और 42 साल का पड़ोसी एकसाथ लापता हुए, 3 हफ्ते बाद पास के जंगल में शव मिले

शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी थी. साइबर सेल की टीम ने उनके मोबाइल फोन की जांच की. पता चला कि घर से कुछ ही दूरी पर दोनों के फोन बंद हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया. लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला.

Advertisement
kerala Kasaragod minor girl and man found hanging from tree
पेड़ से लटका नाबालिग लड़की और एक व्यक्ति का शव मिला है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
10 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 08:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केरल के कासरगोड जिले में एक नाबालिग लड़की और उसके पड़ोसी के पेड़ से लटके शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि दोनों 3 हफ्ते से गायब थे. तब से उनकी तलाश की जा रही थी. पुलिस ने बताया कि दोनों का शव उनके घर के पास स्थित जंगल में मिला है. उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है.

इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबिमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक पुरुष की पहचान 42 साल के प्रदीप के रूप में हुई है. वो पेशे से एक ड्राइवर था. पुलिस ने बताया कि प्रदीप मृतक 15 वर्षीय मृत लड़की का पड़ोसी था. दोनों 12 फरवरी से लापता थे. लड़की की मां ने दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी थी. साइबर सेल की टीम ने उनके मोबाइल फोन की जांच की. पता चला कि घर से कुछ ही दूरी पर दोनों के फोन बंद हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया. लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़की के परिवार ने मामले में हाई कोर्ट का रुख किया. अदालत के आदेश के बाद फिर से तलाशी अभियान शुरू हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक ही पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से दोनों के शव लटके मिले. घटनास्थल से जांचकर्ताओं को दो मोबाइल फोन और एक चाकू भी मिला. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि प्रदीप अक्सर लड़की के घर आता-जाता था. लापता होने से एक दिन पहले 11 फरवरी की रात भी लोगों ने उसे लड़की के घर जाते देखा था. इसके बाद 12 फरवरी से दोनों लापता थे. 

शुरुआती पड़ताल में लड़की के घर का पिछला दरवाजा खुला पाया गया था. पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच कर रही है. रविवार, 9 मार्च की सुबह 11 बजे लड़की के घर के पास जंगल में दोनों के शव मिले है. चूंकि शव बुरी तरह सड़ चुके हैं. इस आधार पर बताया जा रहा है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई है. 

पुलिस ने संदेह जताया है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है. हालांकि अधिकारी हर ऐंगल से मामले को देख रहे हैं. दोनों की मौत के कारणों और उनके बीच संबंधों को लेकर भी जांच की जा रही है.

वीडियो: केरल हाईकोर्ट के पूर्व जज से ठगे लाखों रुपये, साइबर अपराधियों ने लगाया चूना!

Advertisement

Advertisement

()