'कोर्ट से भरोसा उठ गया', रेप केस में कोर्ट के फैसले पर अभिनेत्री का छलका दर्द
Kerala Actor Rape Case Verdict: ट्रायल कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाते हुए छह लोगों को दोषी ठहराया है. वहीं मलयालम एक्टर दिलीप को बरी कर दिया है. कहा कि उनके इस मामले में शामिल होने के सबूत नहीं है. पीड़िता ने कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठाए हैं.
.webp?width=210)
केरल में अपहरण और यौन उत्पीड़न के एक मामले में अदालत के फैसले के बाद पीड़ित अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर दर्द छलका है. उन्होंने कहा है कि उनका अब कोर्ट से भरोसा उठ गया. उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा नहीं की गई. साथ ही कहा कि इस देश में हर नागरिक के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता.
मालूम हो कि हाल ही में 8 दिसंबर को केरल की एक ट्रायल कोर्ट ने अभिनेत्री के साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में फैसला सुनाया था. कोर्ट ने अपने फैसले में एक्टर दिलीप को सभी मामलों से बरी कर दिया था. वहीं 6 अन्य लोगों को दोषी ठहराया था. कोर्ट ने फैसले में कहा था कि एक्टर दिलीप के खिलाफ मामले में शामिल होने के सबूत नहीं हैं.
कोर्ट के फैसले पर उठाए सवालअब पीड़ित अभिनेत्री ने कोर्ट के फैसले पर नाखुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है. अभिनेत्री ने लिखा,
उन्होंने आगे लिखा,
इसके बाद अभिनेत्री ने सुनवाई की प्रक्रिया, ट्रायल कोर्ट के फैसले और जज पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा,
अभिनेत्री ने आगे कहा कि उनका कोर्ट पर अब भरोसा नहीं रहा. उन्होंने कहा,
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी चिंताओं को बताते हुए और दखल देने का अनुरोध करते हुए भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठियां भी लिखीं. कोर्ट से ओपन कोर्ट में कार्यवाही करने की रिक्वेस्ट की, ताकि जनता और मीडिया मौजूद रह सकें और खुद देख सकें कि क्या हो रहा है. लेकिन उनकी यह रिक्वेस्ट ठुकरा दी गई.
क्या है मामला?दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार यह मामला 17 फरवरी 2017 का है. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मलयालम अभिनेत्री को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था. फिर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. कुछ लोगों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बना लिया था. इस मामले में अभिनेता दिलीप पर भी साजिश रचने का आरोप था. हालांकि ट्रायल कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया.
वीडियो: राजकोट में 7 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने क्या बताया?

.webp?width=60)

