The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Kerala 10 months old Alin Sherin Abraham Donates Her liver kidneys And Eyes

सिर्फ 10 महीने रही जिंदगी, 5 लोगों को जीवन का 'वरदान' दे जाएंगी केरल की एलिन

केरल की एलिन शोरिन अब्राहम के मां-पिता ने उनके अंगदान का फैसला लिया है, जिसके बाद एलिन केरल में सबसे कम उम्र की अंगदाता बन गईं.

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:20 PM IST)
Kerala
10 माह की एलिन ने अंगदान लिवर, किडनी, हार्ट वाल्व और दोनों आंखों को दान किया. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल में एक 10 महीने की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसके अंगों को दान करने का फैसला लिया. इसके बाद बच्ची के लिवर, किडनी, हार्ट वाल्व और दोनों आंखों को दान किया जाएगा, जिससे 5 लोगों को नई जिंदगी मिलेगी. बच्ची की पहचान एलिन शोरिन अब्राहम के तौर पर हुई है. इस दान के बाद एलिन केरल में सबसे कम उम्र की ‘अंगदाता’ बन गई हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 फरवरी को एलिन अपनी मां और नाना-नानी के साथ कोट्टायम से तिरुवल्ला जा रही थीं. इस दौरान वह एक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं, जिसमें उनके परिजन को भी गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद एलिन को तिरुवल्ला के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. बाद में सेहत में सुधार न होने की वजह से कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां बीते 13 फरवरी को डॉक्टरों ने एलिन को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. इसके बाद बच्ची के परिजन ने उनके अंगदान का फैसला लिया.

यह अंगदान एर्नाकुलम के अमृता अस्पताल में ही किया गया. परिवार ने एलिन के लीवर, दोनों किडनी, हार्ट  वाल्व और दोनों आंखों को दान किया है. एलिन के लिवर को तिरुवनंतपुरम के IMS हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट करा रहे एक 6 महीने के बच्चे को दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कार ड्राइवर ने काम पर जा रहे युवक को टक्कर मारी, कुछ देर रुका, फिर दूसरी बार कुचल कर जान ले ली

यह 6 माह का बच्चा भी किसी की मौत के बाद अंगदान में लिवर पाने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है. एलिन के दोनों किडनियों को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज SAT हॉस्पिटल के बाल चिकित्सा नेफ्रोलॉजी वार्ड में इलाज करा रहे एक बच्चे को दिए जाएगा. जबकि, हार्ट वाल्व को तिरुवनंतपुरम के श्री चित्रा संस्थान में दान किया जाएगा और दोनों आंखों को अमृता अस्पताल में ही रखा जाएगा.

बता दें कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बच्ची के  माता-पिता द्वारा किए गए इस अंगदान को प्रति आभार व्यक्त किया. 

वीडियो: बिहार के अररिया में डॉक्टरों और एडीएम में मारपीट, क्या अफसरों को बंधक बनाया गया?

Advertisement

Advertisement

()