The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Karnataka deputy cm D K Shivkumar said even god can n't transform bengaluru overnight

'भगवान भी रातोंरात बेंगलुरु को बदल नहीं सकते' कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का दर्द

Karnataka के डिप्टी सीएम D K Shivkumar ने Bengaluru में 'नम्मा रास्ते' बुकलेट का लोकार्पण किया. उन्होंने इस बुकलेट की तुलना भारतीय संविधान से करते हुए कहा कि यह बेंगलुरु के लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट के लिए रोडमैप का काम करेगी.

Advertisement
Karnataka deputy cm D K Shivkumar
डीके शिवकुमार कर्नाटक के डिप्टी सीेएम हैं. (एक्स)
pic
आनंद कुमार
21 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 09:11 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार (D K Shivkumar)  ने कहा कि भगवान भी रातों रात बेंगलुरु को नहीं बदल सकते. उन्होंने शहर की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लॉन्ग टर्म और सुनियोजित शहरी विकास की जरूरत पर जोर दिया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीके शिवकुमार 20 फरवरी को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के केंद्रीय कार्यालय में 'नम्मा रास्ते' डिजाइन वर्कशॉप और ट्रैफिक लेबोरेटरी के लांचिंग के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, 

Embed

ओवरहेड केबल हटाने का निर्देश

डीके शिवकुमार ने शहर के सभी ओवरहेड केबल तारों को हटाने और उनकी जगह अंडरग्राउंड नेटवर्क लगाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, हमने केबल ऑपरेटरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए काफी समय दिया है. अब हमने सभी ओवरहेड केबल्स को काटने का आदेश जारी किया है. एक बार जब उन्हें हटा दिया जाएगा तो वे अपने आप ही समाधान खोज लेंगे.

सुरंग-सड़क निर्माण में चुनौतियां

डीके शिवकुमार ने अपनी महत्वकांक्षी हेब्बल-सिल्क बोर्ड टनल रोड प्रोजेक्ट से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात की है. उन्होंने बताया कि टनल रोड के निर्माण में भूमि अधिग्रहण, वित्तीय बाधा और तकनीकी मुद्दों समेत कई मुश्किलें हैं. इन जटिलताओं के चलते अब तक टेंडर नहीं मंगाए गए हैं.

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नए कॉरिडोर में डबल डेकर मेट्रो सिस्टम लागू की गई है. हालांकि मौजूदा मेट्रो रूट्स में ये संभव नहीं है. उन्होंने आगे बताया, 

Embed

ये भी पढ़ें - जिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके शिवकुमार को जेल हुई उसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया

बेंगलुरु के भविष्य का खाका

'नम्मा रास्ते' बुकलेट की तुलना भारतीय संविधान से करते हुए शिवकुमार ने कहा कि यह बेंगलुरु के लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट के लिए रोडमैप का काम करेगी. उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान ने हमारे राष्ट्र को आकार दिया. इसी तरह 'नम्मा रास्ते' बुकलेट बेंगलुरु के भविष्य का मार्गदर्शन करेगी.

वीडियो: डीके शिवकुमार ने गुस्से में कांग्रेस पार्षद को पीट दिया, वजह?

Advertisement

Advertisement

()