The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Kangana Ranaut calls dating apps lower thing to do live in relationship not for women

'लिव-इन गलत, डेटिंग ऐप तो गटर है, मर्द शिकारी होते हैं...', ऐसा कंगना रनौत का कहना है

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह डेटिंग एप्स को 'बहुत नीच काम' मानती हैं. उन्होंने लिव-इन को लेकर भी कहा कि ये रिलेशनशिप महिलाओं के लिए सही नहीं होता.

Advertisement
Kangna Ranaut
कंगना रनौत ने डेटिंग एप को 'समाज का गटर' बताया है (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
15 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 11:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्म एक्टर और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) डेटिंग एप्स को अच्छा नहीं मानतीं. उनका कहना है कि ये ‘बहुत नीच काम’ है. डेटिंग एप पर सिर्फ ‘हारे हुए लोग’ होते हैं जिन्हें ऑनलाइन वैलिडेशन चाहिए होता है. ऐसे लोगों को थेरेपी की जरूरत होती है लेकिन वो डेटिंग एप्स पर चले जाते हैं. इतना ही नहीं, लिव इन रिलेशनशिप को भी कंगना ‘संदिग्ध नजरों' से देखती हैं. उनका मानना है कि ‘यह महिलाओं के लिए नहीं होता क्योंकि मर्द ‘शिकारी’ होते हैं. वो किसी भी औरत को प्रेग्नेंट कर सकते हैं और भाग सकते हैं. लिव-इन में प्रेग्नेंट महिला का अबॉर्शन कौन कराएगा?’

Hauterrfly नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने ये बातें कही हैं. होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वो किसी डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाना चाहेंगी? इस पर कंगना ने कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. ये ‘समाज का असली गटर’ है. कंगना के मुताबिक, 

Embed

कंगना ने कहा

Embed

कंगना ने कहा कि जो लोग वैलिडेशन (Validation) चाहते हैं और जिनमें आत्मविश्वास की कमी होती है. वही लोग ऐसी जगहों (डेटिंग एप्स पर) जाते हैं. अच्छे लोग आपको ऑफिस में मिलते हैं. कॉलेज में मिलते हैं या फिर मां-बाप जो शादी तय करते हैं, वहां मिलते हैं. उन्होंने आगे कहा, 

Embed

यही नहीं, कंगना को लिव-इन रिलेशनशिप भी औरतों के लिए ठीक नहीं लगता. उनका मानना है कि ‘मर्द शिकारी होते हैं. वह औरत को प्रेग्नेंट करके भाग सकते हैं. इसलिए समाज में शादी जरूरी है, जिसमें एक आदमी अपनी पत्नी से रिश्ता निभाने का वादा करता है.' कंगना ने कहा, 

Embed

कंगना ने कहा कि जिंदगी में उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप वाले लोगों को भी देखा है और वो देखकर वो कह सकती हैं कि ऐसी चीजें औरतों के लिए सही नहीं हैं.

वीडियो: 'नाले में बह गए...', किश्तवाड़ हादसे के चश्मदीदों ने कैमरे पर बताया, हुआ क्या था?

Advertisement

Advertisement

()