The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • judge lawyer fight in courtroom delhi high court transfer rohini court bar council

वकील राजीव तेहलान कौन हैं? जिनसे बहस के बाद रोहिणी कोर्ट के जज का ट्रांसफर हो गया

Rohini court Judge Lawyer Fight: दिल्ली के रोहिणी डि‍स्ट्रि‍क्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज राकेश कुमार की वकील राजीव तेहलान के साथ बहस हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें दिख रहा है कि कोर्ट रूम में जज और वकील के बीच ऐसी बहस हुई, जिसमें भाषा की मर्यादा तार-तार हो गई.

Advertisement
pic
pic
सुप्रिया
| मौ. जिशान
18 मई 2026 (अपडेटेड: 18 मई 2026, 04:42 PM IST)
Rohini Court, rohini, rohini judge, judge, judge vs lawyer, judge lawyer fight, rakesh kumar, rakesh Kumar, rohini judge transferred, rajiv tehlan, rajiv tehlan advocate, Delhi judge transferred
जज राकेश कुमार का ट्रांसफर किया गया. (ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

'मामला लीगल है'. ना, यहां वेबसीरीज की बात नहीं हो रही, बल्कि खबर की हो रही है. खबर इसल‍िए 'लीगल' है, मामला एक जज और वकील के बीच झगड़े का है. दिल्ली के रोहिणी डि‍स्ट्रि‍क्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज राकेश कुमार की वकील राजीव तेहलान के साथ बहस हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें दिख रहा है कि कोर्ट रूम में जज और वकील के बीच ऐसी बहस हुई, जिसमें भाषा की मर्यादा तार-तार हो गई. हाथापाई तक की नौबत आ गई. बस जैसे-तैसे दोनों पक्षों को मारपीट करने से रोका गया.

इस घटना के बाद 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट का एक आदेश आया. इंडिया टुडे से जुड़ीं अनीषा माथुर की रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश में रोहिणी कोर्ट के जिला जज राकेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया. इस मामले को लेकर अब क्या-क्या हो रहा है? कौन धरना-प्रदर्शन कर रहा है? वकील जज पर क्या आरोप लगा रहे हैं? जिस वकील के साथ जज का झगड़ा हुआ, वे कौन हैं? अब ये एक-एक कर जान लेते हैं.

सबसे पहले हाईकोर्ट के उस आदेश की बात करते हैं, जिसमें रोहिणी कोर्ट के जज राकेश कुमार का ट्रांसफर ऑर्डर था. हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, जज राकेश कुमार को दिल्ली ज्यूडिशियल अकादमी में अटैच किया गया है. जबकि धीरज मित्तल को नॉर्थ-वेस्ट रोहिणी का नया जिला जज नियुक्त किया गया है. यानी अब राकेश कुमार की जगह धीरज मित्तल रोहिणी कोर्ट के नए जज होंगे. इससे पहले धीरज मित्तल ज्यूडी‍श‍ियल एकेडमी में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. जज राकेश कुमार के ट्रांसफर का ऑर्डर रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज की ओर से जारी किया गया.

delhi high court
जज राकेश कुमार का ट्रांसफर ऑर्डर. (ITG)

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ट्रांसफर ऐसे समय में हुआ है जब दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एसोसिएशन ने 17 मई को कहा था कि वह डिस्ट्रिक्ट जज के साथ पूरी तरह से और बिना किसी शर्त के एकजुटता से खड़ा है. एसोसिएशन ने कहा था कि सभी ज्यूडिशियल अधिकारी पूरी ईमानदारी, स्वतंत्रता और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में बार एसोसिएशनों ने 18 मई को हड़ताल का ऐलान किया. इसकी वजह से रोहिणी कोर्ट समेत द‍िल्ली की तीस हजारी कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, द्वारका कोर्ट, साकेत कोर्ट, राउज एवेन्यू कोर्ट में कामकाज प्रभाव‍ित रहा.

न्यायपालिका Vs बार एसोसिएशन

अब ये पूरा मामला न्यायपालिका बनाम बार एसोसिएशनों का बनता दिख रहा है. केस में दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एसोसिएशन, जज के साथ खड़ा नजर आ रहा है. एसोसिएशन ने जज राकेश कुमार को जानबूझकर बदनाम करने का आरोप लगाया है. मांग की है कि कोर्ट रूम की लड़ाई का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसे हटाया जाए.

जजों ने वीडियो हटाने की मांग की

एसोसिएशन ने "ज्यूडिशियल कार्यवाही की गुपचुप तरीके से रिकॉर्डिंग करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने" पर भी आपत्ति जताई है. एसोसिएशन ने इसे "ज्यूडिशियल संस्था की गरिमा, स्वतंत्रता और महिमा पर सीधा हमला" भी करार दिया. एसोसिएशन ने वकीलों पर न्यायिक अधिकारियों को अनावश्यक रूप से डराने-धमकाने, बदनाम करने और उन पर दबाव डालने का आरोप लगाया.

वहीं, बार एसोसिएशन ने जज के रवैये पर सवाल उठाए. दिल्ली की सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने जज राकेश कुमार के आचरण को वकील के प्रति बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय बताया.

अब बात करते हैं वायरल वीडियो की. 15 मई को जमानत से जुड़े एक मामले में राजीव तेहलान जज राकेश कुमार के सामने पेश हुए थे. मामले की सुनवाई के दौरान जज और वकील के बीच बहस शुरू हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लोगों ने कैसे भाषा के सारे पैमाने पार कर दिए. वायरल वीडियो में जज अपने पोडियम पर खड़े होकर वकील पर गुस्सा होते दिख रहे हैं. वहीं वकील भी अपना आपा खोए नजर आ रहे हैं.

कौन हैं वकील राजीव तेहलान?

अब जिन वकील के साथ जज का इतना झगड़ा हुआ है, उनकी भी बात कर लेते हैं. वकील साहब का नाम है राजीव तेहलान. राजीव तेहलान, रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं. 2010 से 2012 और 2014 से 2016 तक वे रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन में मानद सचिव (Hony. Secretary) रहे हैं. 2006 से 2010 तक रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन में ही जॉइंट सेक्रेटरी रहे हैं.

माने राजीव तेहलान ने अपने करियर का एक लंबा हिस्सा रोहिणी कोर्ट में ही बिताया है. इसलिए कोर्ट और बार एसोसिएशन में उनका दबदबा माना जाता है. यही वजह है कि जज से उनकी बहस के बाद दिल्ली की सातों जिला कोर्ट के बार एसोसिएशन जज के खिलाफ और राजीव तेहलान के सपोर्ट में उतर आए.

वीडियो: भोपाल लव जिहाद मामले में मुस्लिम लड़के को पीटने वाले 7 आरोपियों पर पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()