The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • jitan ram manjhi clarification on leaving pm narendra modi cabinet

कैबिनेट छोड़ने की खबरों पर जीतन राम मांझी ने सफाई दी है, कहा, 'मरते दम तक नरेंद्र मोदी के साथ'

Narendra Modi कैबिनेट छोड़ने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने सफाई दी है. इससे पहले उन्होंने झारखंड और दिल्ली में NDA की सीट बंटवारे में अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की थी.

Advertisement
jitan ram manjhi narendra modi nda alliance
जीतन राम मांझी ने अपने बयान पर सफाई दी है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
22 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2025, 01:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जीतन राम मांझी. (Jitan Ram Manjhi) केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष. पिछले कुछ दिनों से 'टॉक ऑफ दि टाउन' हैं. पहले झारखंड और अब दिल्ली में सीट बंटवारे में अनदेखी को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी. 21 जनवरी को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई कि जीतन राम मांझी ने मोदी कैबिनेट छोड़ने की बात की है. हालांकि शाम होते-होते इस पर केंद्रीय मंत्री की सफाई आ गई. उन्होंने साफ किया कि मरते दम तक वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे.

कैबिनेट छोड़ने की बात पर सफाई देते हुए जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, 

Embed
Embed

जीतन राम मांझी ने क्या कहा था?

21 जनवरी को जीतन राम मांझी बिहार के मुंगेर में भूइयां मुसहर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, 

Embed

ये पहली बार नहीं है जब झारखंड और दिल्ली में एनडीए की सीट बंटवारे में अनदेखी पर मांझी का दर्द झलका था. 19 जनवरी को जहानाबाद की सभा में उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड विधानसभा चुनाव में औकात देखकर सीट दी गई. इन जगहों पर जीतन राम मांजी की औकात नहीं समझी गई. इसलिए उनकी पार्टी को सीट नहीं मिली. जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि बिहार विधानसभा में वो अपना औकात दिखाना चाहते हैं. अगर बिहार में भी उनकी पार्टी को हल्के में लिया गया, तो एनडीए गठबंधन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें - बिहार: शराबबंदी के बावजूद रात में शराब पीते हैं जीतन राम मांझी और पुलिस पकड़ती भी नहीं है!

बेटे ने सफाई दी है

जीतन राम मांजी के बयान के बाद उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड चुनाव में उनकी पार्टी ने कोई सीट नहीं मांगी थी. संतोष सुमन ने आगे कहा कि एनडीए में उन्हें कम नहीं आंका जा रहा है.

वीडियो: जमघट: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार और लालू यादव के बारे में कौन सा किस्सा सुनाया?

Advertisement

Advertisement

()