The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jharkhand Raja Gope Lost at 6 found after 14 years

गलत ट्रेन में चढ़ 6 साल का बच्चा ऐसा भटका, 'सही गाड़ी' मिलने में 14 साल लग गए

Jharkhand Raja Gope: झारखंड के चाईबासा के रहने वाले राजा अपने पिता के साथ ईंट भट्टे के काम के लिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रहे थे. लेकिन वो गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गए और केरल पहुंच गए. अब 14 साल बाद वे अपने परिवार से मिलने जा रहे हैं.

Advertisement
Jharkhand Raja Gope:
6 साल की उम्र में गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गए थे राजा गोप.(फोटो-सांकेतिक फोटो)
pic
रितिका
19 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2026, 10:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक गलत ट्रेन पकड़ी और छोटा बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया. राजा गोप 6 साल के थे जब उनसे ये गलती हुई थी. इसकी कीमत उन्होंने अगले 14 साल चुकाई. राजा गोप ने अपने परिवार को ढूंढ लिया है. लेकिन इसमें जीवन का करीब डेढ़ दशक लग गया. अब राजा 20 साल के हैं. परिवार से मिलना अब भी बाकी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के चाईबासा के रहने वाले राजा साल 2012 के किसी रोज अपने पिता के साथ ईंट भट्टे के काम के सिलसिले में हावड़ा जा रहे थे. मगर गलती से वो दूसरी ट्रेन में चढ़ गए, जो उन्हें केरल के एर्नाकुलम ले आई. वहां एक्टिविट्स ने उन्हें बचाया और शेल्टर दिया. उन्हें अपने होमटाउन चाईबासा का नाम, अभिभावकों का पहला नाम और परिवार के दूसरे सदस्यों का नाम याद था. लेकिन अपने गांव की सही जगह नहीं पता थी. इस वजह से उनके परिवार को उस समय ढूंढना मुश्किल रहा था.

लेकिन उम्मीदों की किरण तब जगी, जब राजा कन्नूर पहुंचे. वे केरल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के स्किल डेवलपमेंट और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के लिए यहां आए थे. यहां लोकल एक्टिविस्ट ने उनकी मुलाकात फरदीन खान से करवाई.

फरदीन खान, नॉन-प्रॉफिट संस्था रेलवे चिल्ड्रन के झारखंड प्रोजेक्ट प्रोग्राम के लीड हैं. उन्होंने राजा का एक वीडियो चाईबासा में सर्कुलेट करवाया. कुछ समय बाद राजा का वीडियो उनके परिवार तक भी पहुंच गया, जो वेस्ट सिंहभूम जिले के हरिमारा गांव में रहते हैं. मगर इन 14 सालों में काफी कुछ बदल चुका था.

रिपोर्ट के मुताबिक, राजा के पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी. उनकी मां मणि और भाई-बहन दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे. जब परिवार को पता लगा कि राजा जिंदा हैं, तो वे काफी खुश हो गए.

राजा की मां मणि ने बेटे की वापसी की खबर सुनकर कहा, 

Image embed

झारखंड महिला और बाल विकास (WCD) डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि वे केरल WCD डिपार्टमेंट के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. कुछ पेपरवर्क पूरा होने के बाद राजा अपने परिवार से फिर मिल पाएंगे. झारखंड पहुंचने के बाद उन्हें आफ्टर केयर स्कीम और स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ने की भी कोशिश की जाएगी.   

वीडियो: एपस्टीन फाइल्स में दिखे किंग चार्ल्स के छोटे भाई गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

Advertisement

Advertisement

()