The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Jeffrey Epstein allegdly make derogatory comment about indians

Epstein Files में लिखा, "भारतीय और सांप मिलें तो पहले भारतीय को मार डालो"

Jeffrey Epstein की सीलबंद फाइलों के पब्लिक किए जाने के बाद नॉर्वे के राजनयिक Terje Rød-Larsen का एक ईमेल सामने आया है. साल 2015 के इस ईमेल में भारतीयों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई है.

Advertisement
Jeffrey Epstein Terje Rød-Larsen norway indian
नॉर्वे के राजनियक ने भारतीयों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है. (X/@Grouse_Beater)
pic
आनंद कुमार
2 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने सजायाफ्ता यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी लगभग 30 लाख पेज की फाइलें जारी की हैं. इसमें नॉर्वे के राजनयिक टेर्जे रोड-लार्सन का एक ईमेल भी शामिल है, जिसमें उन्होंने भारतीयों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. जेफ्री एपस्टीन ने एक भारतीय नेता का ईमेल रोड-लार्सन को फॉरवर्ड किया था. इसके जवाब में रोड-लार्सन ने ये टिप्पणी की. 

एपस्टीन फाइल में दावा किया गया है कि 25 दिसंबर, 2015 को जेफ्री एपस्टीन के भेजे गए ईमेल के जवाब में रोड-लार्सन ने लिखा, 

क्या आपने यह कहावत सुनी है : जब आप एक भारतीय और एक सांप से मिलें, तो पहले भारतीय को मार डालो!

टेर्जे रोड-लार्सन कौन हैं?

नॉर्वे के राजनयिक टेर्जे रोड-लार्सन प्रतिष्ठित इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट  के अध्यक्ष थे. साल 2020 में जेफ्री एपस्टीन के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. 

लार्सन नॉर्वे की लेबर पार्टी से जुड़े रहे हैं. साल 1996 में टैक्स से जुड़े मामले में गड़बड़ी की वजह से उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में कई पदों पर काम किया. जिसमें संयुक्त राष्ट्र के पूर्व दूत का पद भी शामिल है.

रोड लार्सन ने एपस्टीन से कर्जा लिया था

इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट को नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के साथ-साथ एपस्टीन से जुड़ी संस्थाओं की ओर से भी फंडिग मिलती थी. बाद में पता चला कि लार्सन ने निजी तौर पर भी एपस्टीन से पैसे लिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लार्सन ने एपस्टीन से 1.3 लाख डॉलर (लगभग 12 करोड़) का निजी कर्ज लिया था. 

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था. उसकी दोस्ती बड़े नेताओं और सेलिब्रिटियों से थी. उस पर साल 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा. साल 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया और मामले में 13 महीने की जेल हुई.

अगले दशक में कई पीड़ित सामने आए और उसके खिलाफ मुकदमे दायर किए. साल 2018 में एक समाचार रिपोर्ट ने अमेरिकी लोगों का ध्यान एपस्टीन की ओर खींचा और साल 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया. लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली. उसकी पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल को साल 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया. वह 20 साल की सजा काट रही है.

वीडियो: एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()